Healthy Recipe : बनाएं क्रिस्पी तंदूरी गोभी, जानें इसे बनाने का तरीका

फूल गोभी से कुछ डिफ्रेंट बनाना चाहती हैं, तो बनाएं तंदूरी गोभी। जानें, इसे बनाने की रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 16, 2019 7:33 PM IST

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा फूल गोभी की डिमांड रहती है। लोग इसकी सब्जी, परांठे आदि खाना पसंद करते हैं। फूल गोभी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप चाहें, तो इससे क्रिस्पी और क्रंची पकौड़े बना सकती हैं, लेकिन कड़ाही में नहीं ओवन में। हम बात कर रहे हैं, तंदूरी गोभी (Recipe of Tandoori gobhi) की। बच्चे अक्सर फूल गोभी खाने में नखरे दिखाते हैं। जब आप तंदूरी गोभी बनाएंगी, तो वो जरूर खाना पसंद करेंगे। तंदूरी गोभी को बनाना काफी आसान है। इसे जिस तरह से तैयार किया जाता है और जितनी सामग्री इसमें डाली जाती है, उससे मुंह का स्‍वाद बदल जाता है। इसे आप स्नैक्स के तौर पर शाम की चाय के साथ खा सकती हैं। जानें, तंदूरी गोभी (Tandoori gobhi recipe) बनाने की रेसिपी...

तंदूरी गोभी बनाने के लिए आपको चाहिए

फूल गोभी -1

दही- 1 कप

अदरक- 1 चम्‍मच पेस्ट

लहसुन - ½ चम्‍मच पेस्ट

चाट मसाला- 2 चम्‍मच

हरी धनिया- बारीक कटी हुई आवश्यकतानुसार

Healthy Recipe : चने से बनाएं हेल्दी-टेस्टी चना दाल कबाब, ये रही रेसिपी

भुना जीरा पाउडर- 1 चम्‍मच

बेसन- ½ चम्‍मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच

कसूरी मेथी- 1 चम्मच

नमक- स्‍वादानुसार

चाट मसाला- 1 चम्मच

यूं बनाएं तंदूरी गोभी

सबसे पहले फूल गोभी को छोटे-छोटे आकार में काट लें। इन टुकड़ों को पानी में डालकर उबाल लें। एक बाउल में अदरक और लहसुन का पेस्ट, दही और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें धनिया पत्ती, भुना जीरा पाउडर और कसूरी मेथी भी डाल दें। अंत में नमक डालें और एक बार फिर चलाएं। इस दही और बाकी चीजों से तैयार घोल में कटी और उबली हुई गोभी डाल दें। आधे घंटे के लिए ढंक कर छोड़ दें। ओवन के बेकिंग ट्रे में फूल गोभी को रखती जाएं। ओवन को 250 डिग्री पर 20 मिनट के लिए सेट कर दें। क्रिस्पी हो जाए, तो ओवन से गोभी को निकाल दें। इसके ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर गरमा-गर्म रेड और ग्रीन सॉस के साथ खाने का आनंद उठाएं।