
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 25, 2019 6:04 PM IST
कोकोनट पीनट सूप बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
कोकोनट पीनट सूप हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक व उत्तम रेसिपी है। यह काफी स्वादिष्ट होता है और आप इसे आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। यह सूप घर के बड़ो के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आएगा। इससे उन्हें टेस्ट के साथ-साथ पोषक तत्व भी मिलेंगे। जानें, कैसे आप घर पर कोकोनट पीनट सूप (Coconut Peanut Soup recipe) आसानी से बना सकती हैं और इसके लिए क्या आवश्यक सामग्री (Coconut Peanut Soup recipe) आपको चाहिए...
कोकोनट मिल्क – 1 से 1/2 कप
मूंगफली दाना – 1/2 कप दरदरा पिसा हुआ
बेसन – 2 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
खीरा – 1/4 कप
धनिया पत्ती – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
टमाटर – 1/4 कप
हरी मिर्च का पेस्ट – 2 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
एक बर्तन लें। उसमें बेसन और कोकोनट मिल्क को मिलाकर एकसार होने तक फेंटें। इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डाल दें। अब जीरे में हरी मिर्च को मिलाकर कुछ सेकेंड तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद आप कड़ाही में कोकोनेट मिल्क और बेसन के मिश्रण को डाल दें। इसे 5 मिनट तक पकाएं। आप इस मिश्रण को पकाते समय लगातार चलाती भी रहें। इसके बाद आप इस मिश्रण में टमाटर, खीरा, आधा कप पानी, नमक तथा मूंगफली को डाल कर मिला दें। इसके बाद आप इसको 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, साथ-साथ इसको चलाती रहें। अब इसे उतार कर इसमें ऊपर से धनिये की पत्तियां डालें। आपकी हेल्दी कोकोनट पीनट सूप की रेसिपी तैयार है। सभी को गर्मागर्म सूप सर्व करें।
Healthy Recipe : सेव से बनाएं रतलामी सेव की सब्जी, जानें रेसिपी