Healthy Recipe : बर्थडे के लिए खुद से कुकर में बनाएं चॉकलेट केक, जानें बनाने की रेसिपी

घर में हेल्दी और स्वादिष्ट चॉकलेट केक (Chocolate cake recipe)  बनाना चाहती हैं, तो जानें इसकी रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 28, 2019 5:49 PM IST

केक हर किसी को भाता है, फिर चाहे वह बच्चा हो या कोई बड़ा। खासकर, चॉकलेट केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर, लोग बर्थडे, शादी की सालगिरह या किसी भी ओकेजन पर केक काटने के लिए मार्केट से केक खरीद कर लाते हैं। बेशक, वह टेस्टी होता है पर उसमें काफी खर्च भी हो जाता है। आप खुद से भी केक बनाना सीख सकती हैं। घर में हेल्दी और स्वादिष्ट चॉकलेट केक (Chocolate cake recipe)  बनाना चाहती हैं, तो जानें इसकी रेसिपी (Chocolate cake recipe)...

कुकर में बनाएं चॉकलेट केक

आपने केक बनाने का तो सोच लिया लेकिन आपके पास ओवन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ओवन की बजाय प्रेशर कुकर में केक बना सकती हैं। कुकर में भी आप झटपट केक बना सकती हैं। इससे केक का स्वाद बदलेगा नहीं। अपने बच्चों को स्वादिष्ट और हेल्दी केक खिलाना चाहती हैं, तो जानें कुकर में चॉकलेट केक बनाने का तरीका।

Healthy Recipe : हेल्दी स्नैक्स है राइस ऑमलेट, जानें बनाने का तरीका

चॉकलेट केक बनाने के लिए आपको चाहिए

मैदा -250 ग्राम

घी या मक्खन- 100 ग्राम

चीनी - 100 ग्राम

कन्डेंस्ड मिल्क- 200 ग्राम

दूध और क्रीम- 1 कप

बेकिंग सोडा -1 चम्मच

बेकिंग पाउडर - ½ चम्मच

नमक - आवश्यकतानुसार

कोको पाउडर - 50 ग्राम

यूं बनाएं केक 

1 एक बर्तन में घी या मक्खन से चारों तरफ ग्रीस कर लें। फिर एक छोटा चम्मच मैदा लें और ग्रीस लगे बर्तन में डालकर ऐसे घुमाइए कि मैदे की पतली लेयर चारों ओर लग जाए। अब 250 ग्राम मैदा लें। उसमें नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर दो बार छान लें। एक बर्तन में चीनी और मक्खन मिलाकर फेंट लें।

2 घोल ज्यादा न तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला। इसमें आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं। ओवन में बनाना है, तो इसे प्री हीट करें। अब इस बैटर को 40 मिनट तक बेक कर लें। जब हल्का ब्राउन हो जाए तो ओवन से निकाल लें।

3 कुकर में बनाना है, तो कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक फैला दें। इससे कुकर का तला कंटेनर के तले से नहीं लगेगा। नमक तापमान भी बढ़ाता है। नमक डालने के बाद इसे तेज आंच पर 2 मिनट के लिए रख दें। तैयार बैटर को गर्म कूकर में रख दें। कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसमें सिटी न लगाएं। इसे 40-50 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद केक को चेक कर लें। अगर मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है तो केक बेक नहीं हुआ। उसे और बेक करें। फिर केक को चाकू की मदद से कन्टेनर से अलग कर लें। फिर प्लेट में निकाल लें और चॉकलेट केक का मजा उठाएं।

आइसिंग की विधि

मैदा और बेकिंग पाउडर को छान कर चीनी के साथ फेट लें। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस क्रीम को केक पर लगांए। केक को अपने अनुसार डेकोरेट भी कर सकती हैं।

Healthy Recipe : बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी और यमी पनीर रोल, बनाने का तरीका ये रहा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source