Potato Healthy Recipe: आलू का स्वाद लें हेल्दी तरीके से, बनाएं दही वाली आलू करी

dahi wale aaloo recipe in hindi: आलू से बनी अनहेल्दी चीज़ों का स्वाद लोगों को ललचाता है और लोग उनके नुकसानों के बारे मे जानते-समझते हुए भी उन्हें खा लेते हैं। लेकिन, आलू खाने से मोटापा और पेट से जुड़ी परेशानियों के बढ़ने का खतरा भी बढता है। इसीलिए, अगर आप आलू का स्वाद लेना चाहते हैं और उसके नुकसान से भी बचना चाहते हैं तो, ट्राई कर सकते हैं  ये हेल्दी रेसिपीदही वाली आलू करी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 22, 2020 5:27 PM IST

Potato Healthy Recipe: आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसीलिए, आलू से बनी अनहेल्दी चीज़ों का स्वाद लोगों को ललचाता है और लोग उनके नुकसानों के बारे मे जानते-समझते हुए भी उन्हें खा लेते हैं। लेकिन, आलू खाने से मोटापा और पेट से जुड़ी परेशानियों के बढ़ने का खतरा भी बढता है। इसीलिए, अगर आप आलू का स्वाद लेना चाहते हैं और उसके नुकसान से भी बचना चाहते हैं तो, ट्राई कर सकते हैं  ये हेल्दी रेसिपी (Potato Healthy Recipe)- दही वाली आलू करी। (dahi wale aaloo recipe in hindi)

Healthy Recipe: लो-कैलोरी फूड है नीर डोसा, जानें इसे बनाने का तरीका

दही वाली आलू करी बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है (Potato Healthy Recipe):

  • 8-10 मध्यम आकार के आलू
  • एक प्याज
  • 3 चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट
  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • एक कप दही
  • 4 चम्मच देसी घी
  • 3 तेज़ पत्ते
  • 4-5 इलायची
  • 3 बड़ी इलायची
  • एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 चम्मच जीरा
  • धनिया पाउडर
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • धनिया के हरे पत्ते

हेल्दी दही वाली आलू करी बनाने का तरीका :

  • एक बड़े बर्तन में आलू, लाल मिर्च का पेस्ट, लहसुन, दही और थोड़ा नमक डालें। सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। सारे आलूओं को मसाले अच्छी तरह लपेटने दें।
  • अब, एक कड़ाही गैस पर रखें। इसमें, घी गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें तेज़पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लाल मिर्च, दालचीनी, जीरा और लहसुन के टुकड़े डालें।
  • सभी मसालों को 2-3 मिनट तक पकने दें।  फिर, इसमें कटी हुआ प्याज़ डाल दें और उन्हें 5 मिनट तक पकाएं। अब, मसाले वाले आलू इसमें डाल दें। आलू 10 मिनट तक पकने दें। फिर, इसमें धनिया पाउडर डालें और 5 मिनट और पकने दें। निकालें।
  • अब इसमें 2-3 गिलास पानी डालें, नमक मिलाएं और बर्तन को ढंककर इसे पकाएं। इसे अच्छी तरह पकने दें। 10 मिनट पकाने के बाद बाद इशे गैस से उतारें। धनिया के पत्तों से सजाकर परोंसे। (Potato Healthy Recipe)

बेबी पोटैटो से सर्दियों में बनाएं यह हेल्दी स्नैक।

Winter Recipe: इस विंटर सीज़न में ज़रूर ट्राई करें, आलू की हेल्दी और लो-फैट रेसिपी-बेसन वाले आलू

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source