Healthy Holi recipes 2020 : होली पर ट्राई करें कुछ नई डिशेज, बनाएं ये 6 हेल्दी-टेस्टी पुडिंग-डेजर्ट की रेसिपी

होली पर कुछ नई रेसिपीज (Holi Recipes in hindi) बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें नीचे बताई गई कुछ मॉर्डन रेसिपीज (Healthy Holi recipes 2020) जो हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 12:03 PM IST

Healthy Holi recipes 2020 in hindi : "होली" एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के साथ-साथ ढेर सारे पकवान भी बनाए जाते हैं। होली को लोग बड़े प्यार और खुशी के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं और जब बात हो सेलिब्रेशन की तो बिना स्वादिष्ट पकवानों के बात नहीं बनती। आप भी होली पर कई तरह के डिशेज (Holi Recipes in hindi) बनाते होंगे, पर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई कुछ मॉर्डन रेसिपीज (Healthy Holi recipes 2020) जो हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर हैं, जरूर ट्राई करें...

आमंड रोज रबरी

होली के दिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप बना सकते हैं आमंड रोज रबरी (Almond Rose Rabri)। यह एक बहुत ही हेल्दी डिश है। इसमें केसर (Saffron) डालकर बनाएंगे, तो वह और भी टेस्टी लगेगा। केसर किसी भी डिश को ब्राइट कलर देने के साथ ही एरोमैटिक रिच फ्लेवर भी देता है। गुलाब जल और गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को डालकर बनने वाला यह डेजर्ट आपको सर्दी-खांसी से भी बचाता है।

ब्लूबेरी मैंगो फ्रोयो मार्बल बार

ब्लूबेरी मैंगो फ्रोयो मार्बल बार (Blueberry Mango Froya Marble Bars in hindi) किसी नॉर्मल क्रीमी आइसक्रीम बार्स से बहुत ही लाइट और हेल्दी बार है। इसकी रेसिपी में ब्लूबेरी लस्सी और मैंगो लस्सी शामिल होता है। इन दोनों को मिलाकर आप फ्रिज में रख दें, जब यह जम जाए, तो आप इस बार को खाने का अनांद लें।

Holi Thandai Recipe in Hindi : होली का मजा होगा दोगुना, जब पिएंगे ड्राई फ्रूट्स ठंडाई, जानें इसकी रेसिपी

कैरट सागो खीर

साबुदाना और गाजर से बनती है यह खीर। इस बार होली पर आप स्वीट डिश में यह खीर (Carrot sago kheer) बनाएं। साबुदाना में कार्बोहाइड्रेट्स काफी होता है। जब आप इसे दूध, नट्स और गाजर के साथ मिलाकर बनाते हैं, तो यह पुडिंग ऊर्जा का भरपूर स्रोत होता है। इसमें थोड़ा सा केसर मिलाने से रंग के साथ ही इस रेसिपी को अरोमा भी मिलता है। इस तरह से यह एक टेस्टी, हेल्दी डेजर्ट बनता है।

ओट स्ट्रॉबेरी खीर

खीर एक भारतीय स्वीट डिश है, जो दूध और चावल से बनती है। ओट स्ट्रॉबेरी खीर (Oat strawberry Kheer) एक तरह का पुडिंग है, जो ओट्स, स्ट्रॉबेरी और दूध से बनता है। इसे बनाना बहुत आसान है। यह एक पौष्टिक तत्वों से भरपूर हेल्दी डिश है।

सागो पुडिंग

आप साबुदाना (sago) का खीर तो बनाते ही होंगे, क्यों ना इसमें थोड़ा और ट्विस्ट लाया जाए। इसके लिए आप खारी बनाकर उसमें ब्लूबेरी सॉस से फ्लेवर करें। इसे बनाने के लिए साबुदाना, चीनी, दूध और ब्लूबेरी सॉस से तैयार किया जाता है।

Holi Skin Care Tips 2020: होली से पहले और बाद में त्वचा की देखभाल के टिप्स

चीजी ब्लूबेरी हलवा

चीजी ब्लूबेरी हलवा (Cheesy blueberry halwa) को सूजी, ब्लूबेरी, नारियल और मोजरेला चीज से तैयार किया जाता है। जिस तरह से आप सूजी का हलवा बनाते हैं, उसे थोड़ा सा मोजरेला चीज और ब्लूबेरी डालकर बनाने के तरीके को ट्विस्ट किया गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source