Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। अधिकतर लोगों की यह फेवरेट मिठाई होती है। भारत में आप कहीं भी चले जाएं, गुलाब जामुन (bread gulab jamun recipe) हर मिठाई के दुकान में आपको मिल जाएगी। दरअसल, यह हमारी राष्ट्रीय मिठाई मानी जाती है। खाने में इतनी स्वादिष्ट कि एक खाए बिना रहा ना जाए। आजकल खोआ में इतना मिलावट होने लगा है कि लोग अब मार्केट का मिठाई कम ही खाना चाहते हैं। आप भी मार्केट का गुलाब जामुन खाने से बचते हैं, तो घर पर ही जान लें इसकी रेसिपी। हम आपको ब्रेड से तैयार गुलाब जामुन की रेसिपी (bread gulab jamun recipe) बताएंगे, जो खाने में आपको टेस्टी जरूर लगेगी। जानें, ब्रेड से बनी गुलाब जामुन की रेसिपी (bread gulab jamun recipe) क्या है...
ब्रेड- 10
चीनी- 1 ½ कप
घी- 1 छोटा चम्मच
इलाइची पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
बदाम- 8-10
काजू- 5-6
फुल क्रीम दूध - 1 कप
बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि
- ब्रेड गुलाब जामुन (bread gulab jamun recipe) बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बनाएं। एक बर्तन मेंचीनी और 1 ½ कप पानी डालें। चाशनी को चीनी घुलने तक पकाएं। ब्रेड के किनारों को हटा दें। पानी में जब चीनी घुल जाए तो उंगली से छूकर देखें कि उसमें तार एक तार बन रहा है या नहीं।
- चाशनी में 1 तार बनने लगे तो चाशनी बन कर तैयार है। तार नहीं बनने पर उसे और 5 मिनट तक पकाएं । 1 तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें।
- ब्रेड को मिक्सी में डाल कर चूरा बना लें। चूरे को प्याले में निकाल लें। इसमें घी और दूध थोड़ा सा डालते हुए नर्म आटा गूंद लें (bread gulab jamun recipe)। दस मिनट के लिए कपड़े से ढंक कर छोड़ दें। काजू और बादाम को छोटे टुकड़े में काट लें या दरदरा कर लें। काजू, बादाम और इलाइची पाउडर को मिक्स कर लें। हाथ पर घी लगा कर ब्रेड से लगे आटे को मसल लें। आटे में से थोड़ा आटा तोड़ कर थोड़ी सी स्टफिंग डाल कर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर लें और गुलाब जामुन जैसे आकार दें।
- कड़ाही में घी डाल कर इन्हें ब्राउन होने तक तलें। जब ठंडा हो जाए तो सभी को चाशनी में डालती जाएं। इसे 4-5 दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है।