Healthy Brinjal Recipe: लो-फैट रेसिपी है बैंगन का रायता, वेट लॉस और डायबिटीक डायट के लिए है बेस्ट, पढ़े इसकी हेल्दी रेसिपी।
Healthy Brinjal Recipe: लो-फैट रेसिपी है बैंगन का रायता, वेट लॉस और डायबिटीक डायट के लिए है बेस्ट, पढ़े इसकी हेल्दी रेसिपी।
Baingain ka Raita recipe in hindi: बैंगन का रायता, उन लोगों के लिए एक अच्छा और स्वादिष्ट ऑप्शन है जिन्हें लो-फैट डायट लेने की सलाह दी जाती है। बैंगन से बनी एक हेल्दी रेसिपी है बैंगन का रायता। जो, ना केवल लो-फैट है बल्कि, यह बनाने में आसान और काफी हेल्दी भी है।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 1, 2020 9:04 PM IST
Healthy Brinjal Recipe: बैंगन (Brinjal or eggplant) एक पौष्टिक सब्ज़ी है। जिसे, स्वादिष्ट और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न तरीकों से पकाया जाता है। बेगुन भाजा, बैंगन का भर्ता और बैंगन करी जैसी डिशेज़ में बहुत अधिक तेल और मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए, बहुत से लोग जिन्हें लो-फैट डायट लेने की सलाह दी जाती है। उनके लिए बैंगन खा पाना आसान नहीं हो पाता। लेकिन, बैंगन से बनी एक हेल्दी रेसिपी है-बैंगन का रायता। जो, ना केवल लो-फैट है बल्कि, यह बनाने में आसान और काफी हेल्दी भी है। (Healthy Brinjal Recipe in hindi)
बैंगन का रायता बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Healthy Brinjal Recipe: Baingan ka Raita)
6-7 मध्यम आकार के बैंगन
500 ग्राम दही
एक चम्मच तेल
तड़के के लिए आधा चम्मच सरसों के दाने
7-8 करी पत्ते
2 हरी मिर्चे
नमक
बैंगन का रायता बनाने का तरीका:
सबसे पहले बैंगन को साफ कर, पतले-पतले स्लाइस करते हुए काटें।
फिर, किसी बर्तन में में 2 गिलास पानी के साथ कटे हुए बैंगन के टुकड़े आंच पर रखें। इन्हें 5 मिनट उबालना है ताकि बैंगन नरम हो जाएं।
फिर, बैंगन को छान कर पानी से अलग करें। अब, बैंगन को किसी कलछी या बड़े चम्मच की सहायता से मसलें। इसे, अच्छी तरह मैश करें और एक तरफ रखें।
अब, दही को किसी चम्मच की मदद से थोड़ा बीट करें। फिर, इसमें बैंगन का पेस्ट मिला लें। इसे, एक तरफ रख दें।
गैस ऑन करके तड़के की तैयारी करें। इसके लिए, कड़ाही या पैन में तेल डालें। फिर, राई के दाने यानि मस्टर्ड सीड्स डालें। सरसों के दानें चटकने के बाद करी पत्ता और कटी हुई मिर्च डालें। तड़के को 2 मिनट तक पकने दें।
फिर, इसमें बैंगन और दही वाला मिश्रण भी पलट दें। अब, स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं। भुने काले जीरे का पाउडर या काला नमक और चाट मसाला जैसी चीज़ें भी इस पर बुरक सकते हैं। इस रायते को फ्रिज़ में रख दें और फिर, खाने के साथ ठंडा ही परोसें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.