
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 4, 2019 3:28 PM IST
बच्चों के लिए गुलकंद जैम बनाएं घर पर। © Shutterstock
बच्चों को यदि सुबह नाश्ते में ब्रेड-जैम या परांठा जैम दे दिया जाए, तो वे बड़े चाव से उसे खाना पसंद करते हैं। हालांकि, बच्चों का टेस्ट कब बदल जाए, कोई नहीं बता सकता। ऐसे में यदि आप उन्हें हर दिन मिक्स फ्रूट जैम या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर जैम देंगी, तो हो सकता है वो खाने में नखरे दिखाएं। यदि आपके बच्चे को जैम पसंद है, तो आप जैम में कुछ नया फ्लेवर उन्हें खाने को दें। इसके लिए आप बाजार से जैम नहीं लाएं। खुद से ही हेल्दी जैम घर पर बनाएं। बाहर का जैम सेहत के लिए सही नहीं होता। आप चाहें तो गुलकंद जैम बना सकती हैं। गुलकंद का इस्तेमाल पान में खूब किया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है। गुलकंद जैम बनाना भी है बेहद आसान। जानें, गुलकंद जैम (Gulkand jam recipe in hindi) बनाने की रेसिपी…
गुलकंद ठंडा और टेस्टी होता है। ये गुलाब के पत्तों से बनता है, इसलिए इसका सेवन गर्मी और उमस भरे मौसम में बच्चों को ठंडक प्रदान करेगा। इसे ब्रेड या परांठे पर लगाकर खाना (Gulkand jam recipe in hindi) बच्चों को जरूर पसंद आएगा।
ताजी गुलाब की पंखुड़ियां- 250 ग्राम
पिसी हुई चीनी- 500 ग्राम
इसे भी पढ़ें- Healthy Recipe for Kids : बच्चों के लिए बनाएं स्ट्रॉबेरी जैम, जानें इसकी रेसिपी
पिसी हुई छोटी इलायची- एक छोटा चम्मच
पिसा हुआ सौंफ- एक छोटा चम्मच
कांच के एक बड़े बर्तन में एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की डालें। अब इस पर थोड़ी सी चीनी डालें। इसके ऊपर एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की फिर रखें और फिर थोड़ी चीनी डालें।
अब इलायची और सौंफ डाल दें। इसके बाद बची हुई गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी को कांच के बर्तन में डालें।
फिर ढक्कन बंद करके धूप में 7-10 दिन के लिए रख दें। धूप में रखने से चीनी जो पानी छोड़ेगी, गुलाब की पंखुड़ियां उसी में गलेंगी।
जब सभी मिश्रण एक सार हो जाए तो इसे जैम के रूप में इस्तेमाल करके अपने बच्चों को खिलाएं।