Celebrities In Lockdown: लॉकडाउन में आलिया कर रही हैं कुकिंग, बहन ने बनाया चॉकलेट केक, तो आलिया ने ये खास रेसिपी

लॉकडाउन में आलिया अपनी बहन के साथ कुकिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया। यह फोटो थी उनके द्वारा बनाई गई स्पेशल रेसिपी 'पालियो बनाना ब्रेड' की।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 5, 2020 1:05 PM IST

Celebrities In Lockdown: कोविड-19 (Covid-19) के कारण भारत में हुए लॉकडाउन (India lockdown) से हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी अपने-अपने घरों में रहकर कोई ना कोई क्रिएटिव काम कर रहे हैं। कोई वर्कआउट पर फोकस कर रहा है, तो कोई घर का काम कर रहा है। कुछ सेलिब्रिटीज तो कुकिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt cooking in lockdown) भी लॉकडाउन के बीच क्रिएटिव राइटिंग के गुण सीखने के साथ-साथ कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।

पिछले दिनों आलिया ने एक खास रेसिपी (Alia बनाई। यह एक अनाज रहित रेसिपी थी, जिसका नाम है 'पालियो बनाना ब्रेड' (Paleo banana bread)। इस रेसिपी को बेक करके बनाया जाता है। आलिया के साथ-साथ उनकी बहन शाहीन ने भी 'चॉकलेट केक'(Chocolate cake) बनाया।

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार

आलिया ने इंस्टाग्राम पर पालियो बनाना ब्रेड और चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "घर पर रहकर बहन शाहीन के साथ थोड़ी बेकिंग की। शाहीन ने चॉकलेट केक और मैंने अनाज रहित पालियो बनाना ब्रेड बनाया।"

आलिया के इस पोस्ट पर अब तक कई एक्ट्रेसेज ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स किए। जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट में लिखा, "यम" तो एक्ट्रेस कृति सैनन तो आलिया की इस रेसिपी को बनाने की तैयारी में ही जुट गईं। कृति ने लिखा, 'लुक्स यम्म! टिप्स प्लीज'। एक्ट्रेस जरीन खान ने लिखा, यम्मी।

आलिया और शाहीन की मां ने कमेंट किया, "अभी भी अपने हिस्से का इंतजार कर रही हूं।" वहीं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इसकी रेसिपी के बारे में पूछा।

Foods to boost immunity: इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाने के लिए खाएं प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स

Shilpa Shetty Fitness: शिल्पा शेट्टी ने दी कोरोना से बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज़ टिप

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source