लॉकडाउन में भूमि पेडनेकर ने बनाया पिज्जा, आप खिलाएं बच्चों को घर का बना पैन पिज्जा, जानें इसकी रेसिपी

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिज्जा बनाते हुए और बाद में उसका लुफ्त उठाते हुए नजर आईं। भूमि द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक पिज्जा बनाने के हर स्टेप की एक झलक है। आप भी घर पर बच्चों के लिए भूमि की इस पिज्जा रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 19, 2020 11:05 AM IST

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के कारण साल भर व्यस्त रहने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पास फिलहाल वक्त की कोई कमी नहीं है। वे अपने इन फुर्सत के पलों का सदुपयोग नई-नई चीजों को आजमाकर कर रहे हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi pednekar) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पिज्जा बनाते हुए और बाद में उसका लुफ्त उठाते हुए नजर आईं। भूमि द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक पिज्जा बनाने के हर स्टेप (Bhumi pednekar's pizza recipe) की एक झलक है। अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पेडनेकर पिज्जेरिया (हमने इसे स्क्रैच से बनाया है और यह खाने में भी लजीज है।)" भूमि के इस वीडियो को अब तक 34,890 व्यूज मिल चुके हैं। आप भी भूमि की इस पिज्जा रेसिपी को ट्राई (pan pizza recipe) कर सकती हैं।

बच्चों के लिए बनाएं घर पर पैन पिज्जा (pan pizza recipe)

हाल ही में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिससे लोग अब खाने-पीने की चीजों को ऑनलाइन मंगवाने से बच रहे हैं। पर, बच्चों को कौन समझा सकता है, उनका मन तो अक्सर पिज्जा, बर्गर, स्नैक्स जैसी चीजें खाने का करता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही हेल्दी और टेस्टी पैन पिज्जा (Pan Pizza) अपने बच्चों के लिए बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हम बताते हैं पैन पिज्जा बनाने की रेसिपी (Pan Pizza Recipe)...

लो-फैट रेसिपी है बैंगन का रायता, वेट लॉस और डायबिटीक डायट के लिए है बेस्ट, पढ़े इसकी हेल्दी रेसिपी।

पैन पिज्जा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Pan Pizza)

मैदा- 2 कप

ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच (रिफाइंड तेल भी कर सकती हैं यूज)

इन्सटेंट यीस्ट- 1 छोटा चम्मच

चीनी – 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

टॉपिंग्स के लिए

पिज्जा सॉस- आधा कप

शिमला मिर्च- 1, प्याज, टमाटर 1-1

बेबी कॉर्न- 3

मोजेरेला चीज (बटर भी कर सकती हैं यूज)

ओरेगेनो- ½ छोटे चम्मच

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार

पैन पिज्जा बनाने का तरीका (How to make Pan Pizza) 

– एक पैन में मैदा लें। उसमें इन्सटेंट यीस्ट, ऑलिव ऑयल, नमक और चीनी डालकर मिलाएं। गुनगुने पानी की मदद से गूंदे। मसल कर चिकना होने तक गूंदें। फिर उसे 2 घंटे के लिए तेल लगाकर किसी बर्तन में रख दें। इतनी देर में आटा फूल कर पिज्जा बेस के लिए तैयार हो जाएगा।

– पैन पिज्जा के लिए टॉपिंग तैयार करना है, तो शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट लें। बेबी कॉर्न को गोलाई में काटें। फिर सब्जियों को तवे पर डालकर थोड़ी नर्म कर लें।

– पिज्जा बेस बनाने के लिए आटे की लोई बनाएं। सूखे मैदे की मदद से 10-12 इंच के साइज में बेलें। अब नॉनस्टिक पैन गर्म करें। उस पर थोड़ा ऑयल लगाकर पिज्जा बेस को ब्राउन होने तक धीमी आंच पर सेकें। जब सिक जाए तो पिज्जा के ऊपर टॉपिंग करें। सबसे पहले पिज्जा पर सॉस की पतली लेयर लगाएं और फिर सब्जियां डाल दें। फिर एक मोजेरेला चीज की लेयर डालें।

– पिज्जा को 5-6 मिनट के लिए धीमी गैस पर ढंक कर रख दें। पिज्जा बेस को ब्राउन होने और चीज मेल्ट होने तक पिज्जा को सिकने दें। हेल्दी और टेस्टी पिज्जा तैयार है। बच्चों को जरूर गरमा गर्म पिज्जा पसंद आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source