Healthy Recipe : घर पर बनाएं खस्ता और कुरकुरी भाकरवड़ी, जानें इसकी रेसिपी

भाकरवड़ी (bhakarwadi recipe) का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर पारंपरिक डिश है। खाने में यह बेहद ही टेस्टी और कुरकुरी होती है। इसे आप किसी पार्टी में स्टार्टर या स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 8, 2019 8:40 PM IST

भाकरवड़ी (bhakarwadi recipe) का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर पारंपरिक डिश है। खाने में यह बेहद ही टेस्टी और कुरकुरी होती है। इसे आप किसी पार्टी में स्टार्टर या स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकती हैं। इसके लिए आपको मार्केट से भाकरवड़ी (bhakarwadi recipe) खरीदने की जरूरत नहीं, आप इसे कभी भी घर पर बना सकती हैं। घर में मेहमान आए हों, तो उनके भी मुंह का जायका इस स्नैक्स से बदल सकती हैं।

भाकरवड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए

मैदा - 1 कप

मैदा - 2 टेबल स्पून (घोल बनाने के लिए)

अजवायन - ¼ छोटी चम्मच

नमक - ¼ छोटी चम्मच

स्टफिंग की सामग्री

आलू - 4 उबले हुए

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अदरक - 1/2 छोटी चम्मच (पेस्ट)

हरी मिर्च - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

नमक - स्वादानुसार

Healthy Recipe : ब्रेड से बने गुलाब जामुन खाएंगे तो खाते रह जाएंगे, जानें इसकी रेसिपी

यूं बनाएं भाकरवड़ी

- भाकरवड़ी बनाने के लिए (bhakarwadi recipe) एक बर्तन में मैदा लें। इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच अजवायन, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें।

- गूंदे हुए आटे को ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें। अब आलू की स्टफिंग तैयार करने के लिए आलू छील लें। इसे बारीक तोड़ दें। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्टफिंग तैयार हो चुकी है।

- गूंदे हुए आटे को 2 भागों में बांट लें। एक भाग को उठाकर मसलें और चपटा करके लोई बनाएं। लोई को पूरी की तरह पतला बेल दें। बेले हुई पूरी के ऊपर आलू की आधी स्टफिंग रख दें। चम्मच से पिठ्ठी को दबाते हुए चारों तरफ पतला एक जैसा बिछा दें।

- पूरी के ऊपर पिठ्ठी लगाने के बाद पूरी को एक तरफ से उठाते हुए मोड़ें और रोल बना दें। अब 2 टेबल स्पून मैदा में थोड़ा सा पानी डालकर मैदे का घोल तैयार करें। अब किनारे में घोल लगाते हुए पूरा मोड़ दें, ताकि अच्छी तरह से चिपक जाए।

- रोल को आधा सेमी चौड़ाई के टुकड़े करते हुए काट कर तैयार कर लें। जब सभी टुकड़े काट लें, तो दूसरी लोई को भी बेलकर इसी तरह स्टफिंग भरते हुए तैयार करें और टुकड़ों में काट दें। भाकरवड़ी को तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें। अब भाकरवड़ी को मैदा के घोल में डुबाकर निकालें और तेल में तलने के लिए डालें। सभी को ऐसे ही करते हुए तल लें। स्वादिष्ट और करारी भाकरवड़ी तैयार है। गरमा- गर्म भाकरवड़ी ग्रीन या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ”आलू साबूदाना टिक्की”, ये है इसकी रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source