तेजी से वजन कम करने वाले सबसे अच्छे प्रोटीन शेक

वेट लॉस के लिए अगर आप बेस्ट प्रोटीन शेक खोज रहे हैं, तो हाई प्रोटीन वाले इन मिल्क शेक को अपनी वेट लॉस रेसिपी में शामिल करना चाहिए. हाई प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर ये प्रोटीन शेक तेजी से वजन कम करने में मददगार होते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 29, 2019 4:18 PM IST

वेट लॉस (Weight Loss) करना इतना आसान नहीं है. वेट लॉस डाइट प्लान बनाकर लोग सोचते हैं कि मोटापा घटाना बहुत आसान है. वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ राइट एक्सरसाइज पर ठीक से मेहनत करी होती है. वेट लॉस डाइट प्लान में आपको हेल्दी फूड का चयन करना होता है. वजन कम करने के लिए प्रोटीन, फाइबर और अन्य विटामिन वाले फूड बहुत जरूरी होते हैं. ऐसे में वेट लॉस के लिए जरूरी पोषक तत्व वाले फूड और रेसिपी पर ध्यान देना होता है. हाई प्रोटीन के लिए सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर मिल्क शेक और स्मूदी सबसे बेहतर वेट लॉस रेसिपी होते हैं. डेली डाइट में मिल्क शेक शामिल करने से तेजी से वजन कम होता है. आइए जानते हैं वेट लॉस करने वाले बेस्ट प्रोटीन शेक कौन-कौन से हैं.

एवोकैडो-अनानास मिल्क शेक

मोटापा कम करने के लिए एवोकैडो और अनानास दोनों ही फायदेमंद होते हैं. एवोकैडो में फैटी एसिड और विटामिन की मात्रा होती है. वहीं अनानास में पाचन तंत्र को बेहतर करने वाले एंजाइम पाये जाते हैं. एवोकैडौ-अनानास मिल्क शेक शरीर को प्रोटीन देने वाला होता है. मेटाबॉलिज्म को बेतर करने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है.

केला दालचीनी शेक

वेट लॉस के लिए केला सबसे अच्छा फूड माना जाता है. केले में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर के साथ पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है. वजन कम करने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद होता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए केला-दालचीनी मिल्कशेक बहुत फायदेमंद होता है. नाश्ते में केला-दालचीनी मिल्क शेक पीने से पर्याप्त पोषण के साथ तेजी से वजन कम होता है.

बेरी मिल्क शेक

best protein shakes to drink for weight loss in hindi

अच्छी सेहत के लिए बेरी मिल्क शेक सबसे अच्छा माना जाता है. बेरी में एंटीऑक्सिडेंट और पोषण देने वाले तत्व भरपूर होते हैं. हेल्दी स्किन के साथ फिटनेस के लिए जरूरी विटामिन का पोषण बेरी से मिलता है.

अपनी पसंद के अनुसार आप ब्लैक बेरी, जामुन, ब्लू-बेरी, स्ट्रॉबेरी या शहतूत से हेल्दी व स्वादिष्ट स्मूदी बना सकते हैं. इसमें आपको हाई प्रोटीन के साथ विटामिन मिलते हैं. यह मिल्क शेक तेजी से वजन घटाने में मदद करता है.

गाजर मिल्क शेक

हेल्दी डाइट में गाजर का विशेष महत्व है. गाजर में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा पर्याप्त होती है. सुबह के नाश्ते में या शाम के नाश्ते में गाजर मिल्क शेक या गाजर स्मूदी का सेवन वजन घटाने में मददगार होता है.

हेल्दी व टेस्टी गाजर स्मूदी बनाने के लिए आप दही और चिया सीड्स मिला सकते हैं. सबुह के समय गाजर स्मूदी पीने से अधिक खाने से बच जाते हैं. क्योंकि गाजर मिल्क शेक आपको पर्याप्त ऊर्जा देने के काम करता है. वजन कम करने का यह सबसे बेहतर हेल्थ टिप्स और हेल्दी रेसिपी है.

पालक मिल्क शेक

तेजी से वजन कम करने के लिए पालक स्मूदी या पालक मिल्क शेक से अच्छा कुछ भी नहीं होता है. पालक में हाई फाइबर के साथ आयरन और विटामिन की मात्रा होती है. इसके अलावा पालक में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है, जो मोटापा कम करने में मददगार होता है. जिम जाने से पहले या जिम करने केबाद पालक मिल्क शेक का सेवन बहुत लाभदायक होता है.

प्रोटीन शेक कब लेना चाहिए ? प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान.

डिब्बा बंद प्रोटीन शेक या प्रोटीन सप्लीमेंट कब हो सकता है जानलेवा.?

https://www.youtube.com/watch?v=HDwnSeDa2L8

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source