केक खाना पसंद है तो बनाएं बनाना केक, ये रही इसकी रेसिपी

यदि आपको केक खाना पसंद है, तो बनाना केक बनाकर देखें। बनाना केक की रेसिपी आप झटपट बना सकते हैं। इसे आप एगलेस और विद एग के भी बना सकते हैं। जानें, बनाना केक की रेसिपी क्या है...

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 3, 2019 2:00 PM IST

केले से भी आप कई तरह की रेसिपी बना सकते हैं। यदि आपको केक खाना पसंद है, तो बनाना केक बनाकर देखें। बनाना केक की रेसिपी आप झटपट बना सकते हैं। इसे आप एगलेस और विद एग के भी बना सकते हैं। इसे आप नाश्ते में और स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। जानें, बनाना केक की रेसिपी क्या है...

बनाना केक बनाने के लिए आपको चाहिए

1 कप मैदा

1/2 कप कटे हुए मेवे (बादाम, पि‍स्‍ता, काजू, कि‍शमि‍श)

2 पके हुए केले

1/2 कप शक्कर

1/2 टीस्‍पून बेकिंग सोडा

1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर

1 टेबलस्‍पून वनि‍ला एसेंस

1 अंडा

1/2 कप पि‍घला हुआ मक्‍खन

लौकी से बनाएं हेल्दी व टेस्टी लौकी का हलवा, ये रही इसकी रेसिपी

यूं बनाएं

- केले का छिलका हटा दें और इसकी प्यूरी बना लें।

- एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर छान कर मि‍लाएं।

- एक दूसरे बाउल में अंडा, मक्खन, ड्राई फ्रूट्स, वनि‍ला एसेंस और चीनी डालकर अच्‍छी तरह से फेंट लें।

- इसे तब तक फेंटें, जब तक कि पेस्‍ट का रंग सफेद और क्रीमी न हो जाए।

- अब इसमें मैदा और केले की प्यूरी डालकर इस तरह मि‍लाएं कि कोई गांठ न रहे।

- बेकिंग ट्रे में थोड़ा बटर या घी लगाकर तैयार पेस्‍ट को इसमें डाल दें।

- इसे ओवन में रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर 35-40 मि‍नट तक बेक करें।

- केक की ट्रे को ओवन से बाहर निकालें।

- केक को स्लाइस में काट लें। आप इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते हैं।

- एगलेस केक बनाने के लिए आप अंडे का यूज ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source