Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सेब काटकर खाएं, उसका जूस पिएं या फिर हलवा बनाकर खाएं, हर तरह से सेब सेहत को लाभ पहुंचाता है। अब जब सेब के हलवे की बात की है, तो अक्सर आप सूजी, बेसन, लौकी, गाजर आदि का हलवा खाते हैं, कभी सेब का हलवा खाएं। यह टेस्ट और हेल्थ, दोनों में ही बेस्ट होता है। सेब जिस तरह से शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद है, उसी तरह हलवा भी काफी पौष्टिक होता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सेब खाने से निमोनिया के बैक्टीरिया से बचा जा सकता है। तो आप निमोनिया से बचना चाहते हैं, तो सेब का सेवन जरूर खाएं। एक सेब खाने से आपको आयरन के अलावा विटामिन सी भी मिलता है। ये तो रही सेब के फायदों (Apple Benefits in hindi) के बारे में, अब जानें सेब के हलवे की रेसिपी (Apple halwa recipe in hindi) के बारे में...
सेब खाना निमोनिया की रामबाण दवा हो सकता है
सेब - 5
घी - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 5 बड़े चम्मच
दूध फुल क्रीम - 1-2 कप
दालचीनी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
नारियल पाउडर - 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- बादाम (7-8), अखरोट, किशमिश (10)
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गाजर का हलवा खाने में ही नहीं, सेहत बनाने में भी होता है लाजवाब, जानें इसके फायदे
सबसे पहले सेब का छिलका छील दें। सभी सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसमें आधा बादाम डालकर हल्का भूनें। इसी से आपको हलवे को गार्निश करना है। उसी कड़ाही में सेब डालकर 5 मिनट पकाएं। अब उसमें दूध डाल दें। इसे चलाती रहें। कम आंच पर 15 मिनट पकाएं। टुकड़ों को स्मैश करती रहें।
अब उसमें चीनी डालें फिर कुछ मिनट बाद दालचीनी पाउडर भी डाल दें। लगातार चलाती रहें। अब नारियल पाउडर, अखरोट पिसा हुआ, बचा हुआ बादाम और किशमिश मिला दें। अच्छी तरह से मिश्रण के गाढ़ा होने तक भूनें। अब गैस बंद कर दें। एक बाउल में हलवा निकाल दें और उसे बादाम से गार्निश करें। स्वादिष्ट और हेल्दी सेब का हलवा तैयार है। इसे परिवार के साथ खाने का मजा उठाइए।