hamburger icon
A
Read in English

Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ''आलू साबूदाना टिक्की'', ये है इसकी रेसिपी

यदि आप साबूदाने (Sabudana recipe) की कोई नई रेसिपी बनाना चाहती हैं, जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आए, तो बनाएं आलू साबूदाना टिक्की (Aloo sabudana tikki)। यह एक हेल्दी स्नैक्स है। जानें इसकी रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 1, 2019 12:04 PM IST

साबूदाना से आप कई तरह की रिसेपी बनाती होंगी। खीर और खिचड़ी बहुत कॉमन है, जो सभी घरों में बनाई जाती है। साबूदाना (Aloo sabudana tikki) पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें कार्बोहाइट्रेड, कैलोरी, प्रोटीन, फैट्स अधिक मात्रा में मौजूद होती है। यह आसानी से पच जाता है, इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन काफी फायदेमंद है। तो साबूदाना में मौजूद इतने पौष्टिक तत्वों के बारे में जानने के बाद जरूर बनाने चाहेंगी साबूदाने (Sabudana recipe) की कोई नई रेसिपी, जो बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आए। हम बात कर रहे हैं साबूदाना टिक्की (Aloo sabudana tikki) की, आप इसे आलू के साथ मिलाकर तैयार कर सकती हैं, एक हेल्दी स्नैक्स।

यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है। बच्चों के टिफिन में दें या फिर घर आए मेहमानों को खिलाएं। इसमें पड़ने वाली सभी सामग्री आपके घर में उपलब्ध होगी। आपको इसे बनाने के लिए बाजार से कुछ भी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानें, आलू और साबूदाना से कैसे बनाएं आलू साबूदाना टिक्की (Aloo sabudana tikki) या कटलेट…

आलू साबूदाना टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए

आधा कप साबूदाना- 1 से 2 घंटे पानी में भिगोया हुआ

आलू- 2-3 उबला हुआ

हरी मिर्च- 3

हरी धनिया- आवश्यकतानुसार

लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच

गरम मसाला- दो चम्मच

सिंघाड़े का आटा- दो चम्मच

मूंगफली - दो चम्मच

बेकिंग सोडा- 1/2 चम्‍मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - तलने के लिए

यूं बनाएं आलू साबूदाना टिक्की

साबूदाना को एक-दो घंटा पानी में डालकर रख दें। इससे यह अच्छी तरह से फूल जाएगा और जल्दी पकेगा। अब  2 से 3 आलू को उबालें। आलू को छीलकर भिगोए और निथारे गए साबूदाने में मिलाकर अच्छी तरह से मैश कर लें। मूंगफली को भूनकर उसे थोड़ा दरदरा पीस लें। मूंगफली और सिंघाड़े का आटा डालकर साबूदाने में मिलाएं। बारीक कटी हरी धनिया, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिला लें। बाद में इसमें बेकिंग सोडा डाल दें। अब गीले हाथों से इनकी गोलियां बनाकर उन्हें चपटा कर लें। गहरे पैन में तेल डालकर गर्म करें। इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राइ करें। कुरकुरे और ब्राउन कलर का रंग हो जाने के बाद इसे किसी प्लेट निकालें। धनियां चटनी या टोमैटो सॉसे के साथ गर्मागरम परोसें। स्वादिष्ट आलू साबूदाना टिक्की या कटलेट तैयार है।

Healthy Recipe : झटपट बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़, जानें इसकी रेसिपी

इडली खाने के शौकीन हैं, तो बनाएं कांजीवरम इडली, ये रही इसकी रेसिपी