Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आलू हर घर में होता है और घर-घर में इससे सब्जी, आलू के परांठे आदि कई डिशेज बनाई जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक आलू खाना पसंद करते हैं। आलू दम तो काफी मशहूर डिश है पर क्या आपने कभी आलू का कोफ्ता (Aloo kofta Recipe in Hindi) खाया है? आपने कटहल, घिया आदि से कोफ्ता बनाकर खाया होगा, लेकिन आलू का कोफ्ता (Aloo kofta Recipe in Hindi) नहीं ट्राई किया तो जरूर बनाकर देखें। आलू के कोफ्ते बनाने में बहुत आसान हैं। आप चाहें तो इसे अपनी फैमिली को डिनर में रोटी या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं।
आलू – 400 ग्राम (उबले हुए)
अरारोट– 4 बड़े चम्मच
हरा धनिया– 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
काजू – 10 (बारीक कतरे हुए)
ये भी पढ़ें- खांडवी खाने के शौकीन हैं तो बनाना भी सीखें, जानें रेसिपी
तलने के लिए तेल
नमक – स्वादानुसार
टमाटर – 4
क्रीम– 1/2 कप
तेल – 3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (कतरा हुआ)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
ये भी पढ़ें- कच्चे आमों से बनाएं खट्टी-मीठी ”मैंगो छुंदा”, ये रही रेसिपी
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
नमक– स्वादानुसार
आलू छील कर कद्दूकस कर लें। इसके बाद उसमें अरारोट पाउडर, नमक, हरा धनिया मिला दें और आटे की तरह गूंद लें।
कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो तब आलू के थोड़े से मिश्रण को लेकर उसके बीच में काजू के 2-3 टुकड़े रख दें और फिर उसे गोल कर लें।
ऐसे ही सारे आलू के मिश्रण के गोले बना लें। तेल गर्म होने पर उसमें आलू के गोले डालें और हल्का भूरा होने तक तल लें।
तरी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में बारीक पीस लें। इसके बाद क्रीम को अच्छी तरह से फेंट लें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरे का तड़का लगाएं। उसके बाद उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और हल्का सा भून लें।
फिर कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट डालें और उसे अच्छ तरह से भून लें। इसके बाद कढ़ाई में क्रीम डालें और इसे तब तक भूनें, जब तक यह तेल न छोड़ दे।
अब कढ़ाई में 2 कप पानी डाल दें। साथ ही स्वादानुसार नमक भी डालें और उबाल आने तक पकने दें। जब कढ़ाई में उबाल आ जाए, इसमें कोफ्ते डाल दें और 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और गरमागर्म रोटी या टेस्टी पुलाव के साथ अपनी फैमिली को परोसें।