बनाएं ''आमंड हनी सैंडविच'', टेस्ट के साथ पाएं हेल्थ भी

अब तक आप जो सैंडविच बनाती आ रही हैं, उसका स्वाद नॉर्मल होगा, लेकिन शहद और बादाम से बने इस हेल्दी और टेस्टी ''आमंड हनी सैंडविच'' बनाकर देखें, जरूर पसंद आएगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 31, 2019 1:46 PM IST

हर किसी का फेवरेट नाश्ता होता है सैंडविच। इसे आप कई तरह से बनाकर खाती होंगी। इसे बनाना तो आसान होता ही है, सेहत के लिए भी हेल्दी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे कई तरह की हेल्दी सामग्री जैसे टमाटर, केल, पनीर, प्याज आदि डालकर बनाया जाता है। इसे आप और भी हेल्दी तरीके से बना सकती हैं। आप सैंडविच को शहद, बादाम और केला डालकर बनाएं। अब तक आप जो सैंडविच बनाती आ रही हैं, उसका स्वाद नॉर्मल होगा, लेकिन शहद और बादाम से बने इस हेल्दी और टेस्टी सैंडविच को ट्राई करके देखें। इस सैंडविच का नाम है आमंड हनी सैंडविच। इसे बनाना इतना आसान है कि आप बच्चों, मेहमानों को स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में सर्व कर सकती हैं-

आमंड हनी सैंडविच बनाने के लिए आपको चाहिए

1/4 कप व्हाइट बटर

8 बादाम

2 बड़े चम्मच शहद

1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

1/4 छोटा चम्मच कालीमिर्च चूर्ण

इसे भी पढ़ें- पौष्टिकता से भरपूर है ”फ्रूट सैलेड विद हनी”, जानें इसे बनाने की रेसिपी

2 बड़े चम्मच किशमिश

1 बड़ा चम्मच बादाम कतरे व रोस्टेड किए

1 केला पका मीडियम साइज का

4 आटा ब्रेडस्लाइस

यूं बनाएं

बादाम को मिक्सी में क्रश कर लें। उनमें बटर, शहद, दालचीनी पाउडर व कालीमिर्च चूर्ण डालकर पुन: मिक्सी में कुछ सेकेंड तक चलाएं। अब सभी ब्रेडस्लाइस पर मक्खन लगाएं। 2 ब्रेड स्लाइस पर किशमिश, बादाम व केले के टुकड़े लगाएं। फिर दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें। तिरछा काट कर सर्व करें। बच्चों को यह सैंडविच काफी पसंद आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source