Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अदरक सेहत के लिए कितना हेल्दी (Ginger benefits) है ये तो आप जानते ही हैं। सर्दी-जुकाम (Cough cold), खांसी, गला खराश (Sore throat) में सबसे ज्यादा अदरक का ही इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। सब्जी में डालने के साथ ही अदरक को आप चाय में जरूर डालकर पिएं खासकर तब जब आपका गला खराब हो या फिर जुकाम से परेशान हों। अदरक का इस्तेमाल तो आप सब्जी और चाय में करते ही हैं, पर क्या कभी अदरक का मुरब्बा खाया है? जी हां, अदरक से भी आप हेल्दी व टेस्टी मुरब्बा (Adrak ka Murabba) बना सकते हैं।
अदरक का मुरब्बा पेट की तकलीफों से आपको बचाता है। साथ ही यह उनके लिए भी फायदेमंद होता है, जिन्हें अस्थमा और डायबिटीज रोग है। अस्थमा की समस्या सर्दियों में भी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि खांसी होने से सीने में कफ बनता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत आती है। ऐसे में आप अदरक का मुरब्बा संतुलित मात्रा में कर सकते हैं। जानें, कैसे बनाते हैं अदरक का मुरब्बा (Recipe of Adrak ka murabba)
अदरक -1/2 किलो
चीनी -1/2 किलो
नींबू का रस – 10-15 ग्राम
गुलाब जल- 10 ग्राम
पानी – जरूरत के अनुसार
Ginger Tea Side Effects : बहुत ज्यादा अदरक की चाय पीना भी ठीक नहीं, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
अदरक को अच्छी तरह से पानी से धो लें। इसका छिलका छील दें। चाकू या फोर्क से इनमें हल्का छेद कर दें। अब इन्हे लंबे-लंबे टुकड़ों में काटें। कटे हुए अदरक को पानी में डालकर थोड़ी देर उबालें। जब अदरक गल जाए, तो पानी से निकाल दें। चीनी की चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर गैस पर चढ़ा दें। एक तार वाली चाशनी बनाएं। जब चाशनी में तार आने लगे तो इसमें अदरक डाल दें। थोड़ी देर तक पकाएं। अब गैस बंद करके इसमें गुलाब जल और नींबू का रस मिला दें। जब मुरब्बा ठंडा हो जाए, तो किसी जार में डालकर रख दें। पौष्टिक व हेल्दी मुरब्बा तैयार है। इसका सेवन आप हर दिन कर सकते हैं।