Soup Health Benefits: सूप नहीं है केवल एक गर्म पेय पदार्थ, स्वास्थ्य के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें सूप पीने से होने वाले 5 स्वास्थ लाभ

हल्की-फुल्की भूख लगने पर और खासकर सर्दियों में  थोड़ी ऊष्मा पाने के लिए लोग सूप पीते हैं। लेकिन, सूप केवल एक साधारण डिश नहीं है। इसे, पीने से भूख खुलती है, वेट लॉस होता है और कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा भी मिलती है। सूप पीने के कुछ और हेल्दी फायदों के बारे में पढ़ें इस आर्टिकल में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2020 6:59 PM IST

Soup health benefits: गर्मा गर्म सूप का एक कप मूड बूस्ट करता है और इसे पीकर सुस्ती भी दूर होती है। हल्की-फुल्की भूख लगने पर और खासकर सर्दियों में  थोड़ी ऊष्मा पाने के लिए लोग सूप पीते हैं। लेकिन, सूप केवल एक रिफ्रेशमेंट फूड ही नहीं है। इससे, स्वास्थ को भी कई तरीकों से लाभ होता है। (Soup health benefits in hindi)

Weight Loss Tip: रोज़ पीएं ढेर सारा पानी, होगा वेट लॉस जल्दी, जानें दिन में कितना पानी पीने से होगा वज़न कम

सूप पीने के फायदे, जो हैं कमाल के (Soup health benefits):

विटामिन्स की सही मात्रा:

जैसा कि सूप में विभिन्न तरह की सब्ज़ियां मिलायी जाती हैं। इसीलिए, इन सब्ज़ियों के विटामिन्स और पोषक तत्व सूप के साथ हमारे शरीर को मिलते हैं। हालांकि, सब्ज़ियों की मात्रा के आधार पर ही सूप में विटामिन्स का भी स्तर कम या ज़्यादा होता है। लेकिन, अगर आप उदाहरण के लिए मिक्स-वेजिटेबल सूप लेते हैं। जिसमें, पालक, टमाटर, ब्रोकली, गाजर जैसी भारतीय सब्ज़ियां मिलायी जाती हैं तो, इनसे, विटामिन बी6, विटामिन ए और विटामिन ई जैसे तत्व प्राप्त होते हैं।

Healthy Winter Recipe: विंटर के मौसम में जब हो कुछ अच्छा पीने का मन तो बनाएं यह हेल्दी रेसिपी- टमाटर का सार

इम्यूनिटी बढ़ती है :

इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए नैचुरल फलों और सब्ज़ियों का सेवन फायदेमंद है। क्योंकि, इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बॉडी, स्किन, बालों और आंखों की हेल्थ सुधारते हैं। सूप में मौसमी सब्ज़ियों और हर्ब्स मिलाने से एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा शरीर को प्राप्त होती है। इन एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मदद से फ्री-रैडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचा जा सकता है। तो वहीं, कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

वेट लॉस:

जैसा कि सूप बनाने में पानी का इस्तेमाल अधिक होता है। इसीलिए, सूप पीने से  कैलोरी-इंटेक को कंट्रोल करना आसान होता है। इन्हें, पीने से पेट भरता है और वेट लॉस में मदद होती है।

बेली फैट कम करना हो या रहना हो हाइड्रेटेड, सर्दियों में खाएं ये 4 फल और सब्ज़ियां

ब्लड शुगर कंट्रोल:

अधिक मात्रा में पानी की मौजूदगी सूप को एक हल्का और पचने में आसान फूड बनाती है। इसीलिए, शरीर में पानी की कमी होने पर सूप पीने से हाइड्रेट करने में भी मदद होती है। तो, वहीं पानी की सही मात्रा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source