प्रोटीन का स्रोत है दाल, हर दिन खाने से होते हैं ये 6 बेमिसाल फायदे

दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जानें, दाल खाने से होने वाले सेहत लाभ क्या-क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 13, 2019 3:36 PM IST

भारत में हर घर में हर दिन दाल जरूर बनती है। कोई भी दाल हो यह स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत में भी गुणों से भरपूर होती है। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। दाल खाने के लाभ यहीं नहीं खत्म होते हैं। हर किसी को खासकर बच्चों को जरूर दिन में एक बार दाल खाने (दाल खाने के लाभ) के लिए देना चाहिए। वैसे, दाल से आप सूप भी बना सकते हैं, लेकिन इसे लोग रोटी और चावल के साथ ज्यादा खाते हैं। कई तरह के दाल होते हैं और सभी में पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं। जानें, दाल खाने के लाभ…

दाल खाने के फायदे

1 शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है, तो दाल खाएं। दाल को एक एनर्जी बूस्टर फूड माना गया है। इसमें मौजूद फाइबर और आयरन शरीर की ऊर्जा के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ाती है।

2 दिल को स्वस्थ्य रखना है, तो नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लेना जरूरी है। दाल उन्हीं पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। फाइबर और मैग्नीशियम होने की वजह से दाल हृदय रोगों से बचाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।

3 पेट में गैस, अपच, कब्ज या सीने में जलन रहती है, तो दाल खाएं। ये सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। ये सभी लक्षण खराब पाचन क्रिया के हैं, इसलिए जिन लोगों को दाल पसंद नहीं है, उन्हें भी इसे खाना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपकी खराब पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। इसमें घुलनशील फाइबर्स होते हैं, जो कब्ज की बीमारी को दूर भगाते हैं।

4 प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन से भरपूर दाल शरीर के बढ़ते चर्बी पर लगाम लगाता। दरअसल, दाल में फैट नहीं होता, इसलिए इसे ज्यादा भी खाते हैं तो आपको नुकसान नहीं करेगा।

5 बदलती जीवनशैली की वजह से हम खान पान पर ध्यान ही नहीं दे पाते, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में आपको दाल खाना चाहिए। इसमें मौजूद घुलनशील रेशे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

6 दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत होता है। प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी भी होता है, ताकि आपकी आंखें, त्वचा, बाल सभी हेल्दी रहें। ऐसे में दाल का सेवन करें।

कमल ककड़ी खाने के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source