Litti Chokha Benefits in Hindi (लिट्टी चोखा के फायदे) : पीएम मोदी को भाया लिट्टी चोखा का स्वाद, आप भी चखें और पाएं ये 5 लाभ

पीएम मोदी ने हाल ही में लिट्टी चोखा खाने का लुत्फ उठाया और उन्होंने इसे खाते ही जनता को भी इसे चखने के लिए कहा। तो आपने नहीं खाई है अब तक लिट्टी चोखा तो जरूर खाएं, क्योंकि स्वाद में जबरदस्त होने के साथ ही यह सेहत को भी दुरुस्त रखती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 22, 2020 4:44 PM IST

लिट्टी चोखा के फायदे (Litti chokha benefits in hindi)

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजपथ पर हुनर ​​हाट का दौरा किया। वहां, पीएम मोदी ने बिहार के लिट्टी चोखा (Litti chokha) खाने का आनंद उठाया। इसके बाद उन्होंने बिहार के इस परंपरागत और स्वादिष्ट लिट्टी चोखा की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “लंच में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा के साथ एक कप गर्म चाय का पिया… #हुनर ​​हाट। दोपहर के भोजन के लिए उत्कृष्ट लिट्टी चोखा (Litti chokha benefits) क्या आपने इस परंपरागत व्यंजन का लुत्फ लिया है?'

बहुत मशहूर है लिट्टी चोखा

बिहार का फेमस और परंपरागत व्यंजन है लिट्टी चोखा, जो आज देश के साथ-साथ दुनिया में भी मशहूर हो चुका है। इस व्यंजन का स्वाद ही इतना गजब का है कि कोई भी इसे खाए बिना नहीं रह पाता है। स्वाद के साथ ही लिट्टी चोखा सेहत के लिए काफी हेल्दी है। जी हां, सत्तू (Gram flour) से बना लिट्टी चोखा आपको कई रोगों से भी बचाए रखता है, क्योंकि काला चना से तैयार आटे से इसकी स्टफिंग की जाती है। और चना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानें, लिट्टी चोखा खाने के फायदों (Litti chokha benefits in hindi) के बारे में-

1 डायबिटीज रखे कंट्रोल

जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें लिट्टी-चोखा जरूर खाना चाहिए। यह शुगर लेवल नियंत्रित करता है। कई बार मरीजों को इन्सुलिन नियंत्रित करने के लिए कई महीनों तक कुछ दवाइयां दी जाती हैं। दरअसल, मेटाबॉलिज्म के तहत इन्सुलिन खून में मौजूद शुगर को पचाने के काम करता है। इन्सुलिन रेसिस्टेंट डायबिटीज का शुरुआती लक्षण होता है। आपको डायबिटीज है, तो बिना संकोच किए इस स्वादिष्ट व्यंजन का मजा उठाइए।

यह भी पढ़ें- शरीर को रखना है कूल तो गर्मी में खाएं सत्तू, इन फायदों पर डालें एक नजर

2 सत्तू और बैंगन है पौष्टिक

यह सत्तू और बैंगन से बनता है, ऐसे में आपको न सिर्फ सत्तू के फायदे मिलते हैं, बल्कि बैंगन में मौजूद पौष्टिक तत्वों का भी शरीर पर लाभ होता है।

View this post on Instagram

Had excellent Litti Chokha for lunch. Have you tried this delicacy?

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

3 बैंगन का भरता है फायदेमंद

बैंगन का चोखा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए भी बेहद हेल्दी फूड है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और मैंगनीशियम भी अधिक होता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है। बैंगन से कैलोरी बर्न होती है। चूंकि लिट्टी के लिए चोखा बैंगन से ही तैयार होता है, इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को इसका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबी उम्र तक स्वस्थ रहे, तो लिट्टी और बैंगन से बने चोखा को जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें- बदलना है मुंह का जायका तो खाएं ये बिहार के 5 स्वादिष्ट फूड्स, जानें इन्हें बनाने की विधि

4 अनाज के मिलते हैं फायदे

लिट्टी बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आप कई गेहूं और जौ का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे की लोई के अंदर सत्तू के मसाले की स्टफिंग की जाती है। मिक्स ग्रेन के सेवन से न सिर्फ आपको फाइबर मिलता है, बल्कि इन्हें खाने से शरीर में एनर्जी भी बरकरार रहती है।

5 गर्मी में सत्तू लू से बचाए

गर्मी के दिनों में जब आप सत्तू से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो आपको लू नहीं लगती। इसमें फाइबर काफी अधिक होता है, जिससे पाचन सही बना रहता है, तो फिर आज से ही आप खाना शुरू कर दें स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा।

यूं बनाएं लिट्टी (How to make litti chokha)

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को छानकर एक परात में रखें। फिर दही और नमक डालकर इसे गूंथ लें। अब एक बाउल में सत्तू लें और उसमें लहसुन,अदरक से बना पेस्ट डालें, साथ में बारीक कटा हुए प्याज, कच्चा तेल, नींबू का रस या फिर अचार का मसाला भी डालकर मिश्रण तैयार करें। अब छोटी- छोटी लोई बनाकर उसमें सत्तू भरकर इसे आग के अंगारों में रखकर भून लें,या फिर तेल में डीप फ्राई कर लें । जब ये पूरी तरह से बन जाए तो उसे देशी घी में लगाकर चोखे के साथ सर्व करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source