Kuttu Flour Benefits : नवरात्रि में खूब होता है कुट्टू के आटे का सेवन, जानें इसके फायदे

नवरात्रि 2019 की शुरुआत होने ही वाली है। अभी से ही मार्केट में कुट्टू का आटा मिलने लगा है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। जानें, कुट्टू के आटे के सेहत लाभ क्या-क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 25, 2019 7:40 AM IST

नवरात्रि में कुट्टू के आटे (kuttu flour) का सेवन खूब किया जाता है। कुट्टू अनाज नहीं बल्कि एक फल होता है, जिससे कुट्टू का आटा तैयार किया जाता है। नवरात्रि में व्रत करने वाले कुट्टू के आटे से कई तरह के व्यंजन (kuttu aata recipe) बनाकर सेवन करते हैं। यह काफी हेल्दी और पौष्टिक होता है, जिससे आप पूरे नौ दिनों तक ऊर्जावान बने रहते हैं। नवरात्रि 2019 की शुरुआत होने ही वाली है। अभी से ही मार्केट में कुट्टू का आटा (kuttu aata benefits) मिलने लगा है।

इस आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिहाज से हेल्दी माना गया है। इसका इस्तेमाल उपवास में अधिक किया जाता है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भी मुख्य स्रोत होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। कुट्टू के आटे के कई अन्य सेहत लाभ भी होते हैं। जानें, कुट्टू के आटे के सेहत लाभ (health benefits of kuttu aata) क्या-क्या हैं...

Navratri Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये दो स्पेशल रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

कुट्टू का आटा खाने के सेहत लाभ

1 कुट्टू एक बेहद ही पौष्टिक आटा होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसे जब आप उपवास (kuttu aata benefits during navratri) के समय खाते हैं, तो पेट देर तक के लिए भरा रहता है और आप बार-बार खाने से बच जाते हैं। ऐसे में वजन भी नहीं बढ़ता है। हालांकि, इसका सेवन बहुत ज्यादा ना करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

2 कुट्टे के आटे को आप कभी भी खा सकते हैं, खासकर डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोग। चूंकि, इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसिमिक इंडेक्स का लेवल 50 से 51 प्रतिशत होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

3 न्यूट्रल थर्मल प्रॉपर्टीज मौजूद होने के कारण यह पेट को स्वस्थ रखता है। आंतों की अच्छी तरह से सफाई कर, उसे मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि आप उपवास या व्रत में कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो आसानी से पच जाता है। पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

4 कुट्टू का आटा स्किन को भी हेल्दी बनाता है। स्किन इंफेक्शन नहीं होने देता है। धूल-मिट्टी, पराग कण और बैक्टीरिया दिन भर आपकी त्वचा के संपर्क में आते रहते हैं। इन सभी चीजों से एलर्जी, स्किन रैशेज आदि होने का खतरा रहता है, लेकिन कुट्टू में मौजूद पोषक तत्व किसी भी स्किन इंफेक्शन या एलर्जी से आपको बचाए रखते हैं। स्किन पर ग्लो आता है।

Navratri Fitness Tips : नवरात्रि में फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

5 इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीज भी होता है, जो हड्डियों के हेल्दी होता है। कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर आपको अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस आदि से बचाए रखता है। ऐसे में आप आम दिनों में भी कुट्टू के आटे का सेवन कर सकते हैं। हड्डियां मजबूत होने के साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर भी सकारात्मक असर करता है।

6 आप इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू या पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए इसे दही के साथ खाएं। जब इन दोनों को साथ खाते हैं, तो इनकी वॉर्म पोटेंसी और भी ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए कुट्टू के आटे का सेवन सर्दियों में करना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

7 वजन कम करना चाहते हैं, तो भी आप कुट्टे के आटे का सेवन कर सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी, फॉलेट, जिंक आदि तत्व होते हैं। कार्बोहाइड्रेट और हाई क्वालिटी का प्रोटीन वजन कम करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source