Honey Benefits : शहद खाएं और वजन घटाएं, जाने इसके 10 सेहत लाभ

सौंदर्य प्रसाधनों और कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए शहद का प्रयोग वर्षों से किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं शहद में छिपे गुणों के बारे में? नहीं जानते हैं, तो जानें शहद के फायदों (Honey Benefits) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 14, 2019 8:33 PM IST

हर घर में शहद का किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल होता ही है। आप नहीं करते, तो जरूर करें। इसके सेहत पर अद्भुत लाभ (Honey Benefits) होते हैं। आयुर्वेद में इसे अमृत कहा गया है। शहद का कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सौंदर्य प्रसाधनों और कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए भी शहद का प्रयोग वर्षों से किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं शहद में छिपे इन गुणों के बारे में? नहीं जानते हैं, तो जानें शहद के इन फायदों (Honey Benefits) के बारे में...

शहद के सेहत लाभ

1 यह चीनी के मुकाबले अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे पिएंगे, तो हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ेगा। इससे एनीमिया की समस्या दूर होगी। जिन लोगों को खून की कमी है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

2 प्रतिदिन एक चम्मच शहद खाने से सर्कुलेटरी सिस्टम और खून की केमिस्ट्री में संतुलन बनाने में मदद मिलती है। इससे आप ऊर्जावान भी बने रहते हैं।

3 जो लोग योग करते हैं, उन्हें इसका सेवन करने से शरीर के रसायन संतुलित रहते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर अधिक जीवंत और अंग सक्रिय होते हैं।

4 शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करता है और नुकसानदायक सूक्ष्मजीवों से लड़ता है।

5 सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो शहद खाएं। इसे नीम, काली मिर्च और हल्दी को मिलाकर एक साथ सेवन करें।

6 कब्ज, गैस, पेट फूलने आदि की समस्या है, तो शहद खाएं। इसमें प्रोबायोटिक भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहत बनाते हैं और एलर्जी कम करता है।

7 शहद को स्कैल्प पर लगाकर दो-तीन मिनट मालिश करें। एक-दो घंटे छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। इससे रूसी, खारिश, संक्रमण की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

8 चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है शहद। प्रतिदिन दो बार 10 मिनट नींबू का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से लाभ होता है।

9 खांसी होने पर बच्चों को पिलाएं वह भी रात में सोने से पहले। इससे खांसी दूर होगी और बच्चा गहरी नींद में सो सकेगा।

10 त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होता है शहद। चेहरे पर लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं। इससे त्वचा पर कसाव आता है। झुर्रियां नहीं होती हैं। इसके अलावा, वजन कम (Honey for weight loss) करने, यूरिनरी ट्रैक्ट डिसऑर्डर, अस्थमा, दस्त, उल्टी आदि में भी लाभ पहुंचाता है।

मिल्क-खजूर शेक पिएंगे, तो नहीं परेशान करेंगी ये बीमारियां

कमल ककड़ी खाने से होते हैं सेहत को ये बेमिसाल फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source