Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Health Benefits of Pasta : सेहत के लिए कौन सा पास्ता खाना होता है फायदेमंद

कुछ पास्ता बनाने के लिए ऐसे अनाज का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जानें, कौन सा पास्ता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है ?

Health Benefits of Pasta : सेहत के लिए कौन सा पास्ता खाना होता है फायदेमंद
कौन सा पास्ता सेहत के लिए हेल्दी है, जानें। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : July 11, 2019 12:24 PM IST

पास्ता खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है, पर क्या आप जानते हैं कि कौन सा पास्ता आपकी सेहत के लिए सही है? कुछ पास्ता ऐसे भी होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ पास्ता को बनाने के लिए ऐसे अनाज का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। पास्ता मैदा, सूजी, मल्टीग्रेन अनाज और डूरम व्हीट (durum wheat) से बनते हैं। जानें, इनमें से किन चीजों से बना पास्ता खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (Health Benefits of Pasta in hindi) होता है...

जानें, सेहत के लिए कौन सा पास्ता होता है हेल्दी

1 होल वीट पास्ता सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद (Health Benefits of Pasta in hindi) होता है। इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इसके अलावा एक कटोरी होल वीट पास्ता में 174 कैलोरीज मौजूद होती हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या अधिक मोटे हैं, तो उन्हें होल व्हीट पास्ता खाकर भी वजन कम करने में आसानी हो सकती है।

Healthy Recipe : बनाएं मानसून में स्वादिष्ट मैकरोनी, जानें इसकी रेसिपी

Also Read

More News

2 सेहतमंद रहने के लिए सूजी से बना पास्ता भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो पचने में आसान होते हैं और पेट की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

3 अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो डूरम व्हीट पास्ता का सेवन करें।  डूरम व्हीट को पास्ता या मैकरोनी व्हीट भी कहते हैं। डूरम व्हीट पास्ता में भरपूर मात्रा में ग्लूटेन और प्रोटीन मौजूद होते हैं। यह मैद से बने पास्ते की अपेक्षा अधिक स्वस्थ होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4 मल्टीग्रेन पास्ता अलग-अलग अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ वजन कम (eating pasta can lose weight in hindi) करने में भी मदद करता है। इसके अलावा मल्टीग्रेन पास्ता का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

About the Author

... Read More