पाचन तंत्र मजबूत करे हरा लहसुन, खाएंगे तो होंगे ये 5 फायदे

हरा लहसुन में मौजूद सल्फ्यूरिक और ऑर्गेनिक एसिड युक्त एलिसिन कंपाउंड शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके कई बीमारियों से बचाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 23, 2019 2:18 PM IST

आप लहसुन तो खूब खाते हैं, पर हरा लहसुन यानी ग्रीन गार्लिक खाएं हैं? ग्रीन लहसुन की कलियां और इसके हरे पत्ते खाने के स्वाद को दोगुना कर देते हैं। यह अपने औषधीय गुणों के कारण सेहत की देखभाल करते हैं। इसमें विटामिन-सी और बी, मैंगनीज, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों के साथ कई एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं। जानें, हरा लहसुन खाने के फायदे के बारे में...

पाना चाहते हैं ये 7 सेहत लाभ, तो रात में सोने से पहले खाएं भुना लहसुन

इम्यून सिस्टम हो बूस्ट : हरा लहसुन में मौजूद सल्फ्यूरिक और ऑर्गेनिक एसिड युक्त एलिसिन कंपाउंड शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके कई बीमारियों से बचाता है। संक्रमण, सूजन, दर्द, सर्दी-जुकाम और बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी को कम करना चाहते हैं, तो हरा लहसुन खाएं।

लहसुन का अधिक लाभ पाने के लिए खाएं अंकुरित लहसुन, होंगे ये 5 बड़े फायदे

पाचन तंत्र : यह एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। पेट संबंधित समस्याओं जैसे पेट दर्द, सूजन, जलन आदि को शांत करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होता है। यह पेट में बैक्टीरियल बैलेंस को बनाए रखता है। ऐसे में आप पेट की गड़बड़ियों से बचे रहते हैं साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है।

कैंसर से बचाए : एलिसिन एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन लहसुन के नियमित सेवन से सेल्युलर म्यूटेशन और कैंसर सेल्स के विकसित होने का खतरा कम होता है। इसके सेवन से किडनी, फेफड़े, मुंह, प्रोस्टेट और गले के कैंसर से बचाव होता है।

लहसुन खाने के इन 7 फायदों को यकीनन नहीं जानते होंगे आप

दिल को रखे हेल्दी : इसमें मौजूद पॉली सल्फाइड कंपाउंड हृदय की धमनियां खोलकर खून के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे आपका दिल कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। वहीं एलिसिन सल्फर कंपाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसे खाएंगे तो आपका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहेगा, जो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की एक बड़ी वजह है।

जोड़ों के दर्द को करे कम : विटामिन-सी, मिनरल्स और एंटी ऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर लहसुन के नियमित सेवन से शरीर के सभी ऑर्गन्स में रक्तसंचार बेहतर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में ज्यादा वायु या गैस बनने से रक्तसंचार कम होता है। हाथ-पैरों में दर्द रहता है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट तत्व शरीर से वायु दोष के निवारण में मदद करते हैं, जिससे सभी अंग में रक्तसंचार बेहतर तरीके से होता है। हाथ-पैरों में दर्द और सूजन कम होती है।

लहसुन-लौंग को खाएं एक साथ भूनकर, होंगे ये 5 बड़े फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source