Green Almonds Benefits : काफी हेल्दी है हरा बादाम वजन भी करे कम, जरूर खाएं

सूखे बादाम की तरह हरे बादाम भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यूं कहें कि ये सूखे बादाम की तुलना में अधिक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कैसे हेल्दी है हरा बादाम और क्या फायदे होते हैं इसके जानें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 7:18 PM IST

आपने भूरे या सूखे बादाम (Almond) तो खूब खाए होंगे, पर क्या कभी हरे बादाम खाए हैं ? जी हां, हरे बादाम भी होते हैं, जो सूखे बादाम का कच्चा रूप है। सूखे बादाम की तरह कच्चे हरे बादाम (Green Almonds Benefits) भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यूं कहें कि ये सूखे बादाम की तुलना में अधिक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कैसे हेल्दी है हरा बादाम और क्या फायदे (Green Almonds Benefits) होते हैं इसके, जानें यहां...

हरे बादाम के सेहत लाभ

- हरे बादाम एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

- वजन घटाने के लिए कई तरकीबें आजमा चुके हैं, फिर भी लाभ नहीं हुआ, तो अब खाएं हरा बादाम। ये वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट मौजूद होता है। इसके सेवन से आसानी से एक्स्ट्रा फैट शरीर से बाहर निकल जाता है।

- पेट की सेहत भी इससे दुरुस्त रहती है। सूखा बादाम हो या हरा, सभी पेट को हेल्दी रखते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका पेट साफ रहता है। कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन प्रक्रिया सुचारू होती है।

- विटामिन, खनिज और कई अन्य पोषक तत्वों के कारण ये बालों को भी मजबूती देते हैं। बालों को घना और गिरने से बचाने के लिए आप हर दिन तीन-चार हरा बादाम खाएं।

- इसमें फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होती है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसका सेवन जरूर करें। पेट में पल रहे भ्रूण का मस्तिष्क हेल्दी होगा और न्यूरोलॉजिकल विकास भी सही ढंग से हो सकेगा।

- जिन्हें अस्थमा की शिकायत है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन ई छोटे बच्चों में अस्थमा होने के खतरे को कम करता है।

- हरे बादाम को गर्मी के मौसम में खाना अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

- इसमें पोटैशियम अधिक होता है। ऐसे में जो लोग किडनी से संबंधित किसी रोग से ग्रस्त हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

बादाम खाने के फायदे

गर्मी में बादाम खाने के फायदे-नुकसान

पानी में भिगोए हुए बादाम खाने के लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source