Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जंक फूड और फास्ट फूड को हम अक्सर एक समझ लेते हैं. जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार दोनों तरह के फूड में बहुत अंतर है. जंक फूड खाने के नुकसान अलग हैं, तो फास्ट फूड खाने के फायदे और नुकसान अलग हैं. जंक फूड और फास्ट फूड में अंतर को समझना बेहद जरूरी है। एक नए अध्ययन में संकेत मिला है कि जो कर्मचारी कार्यस्थल पर अस्वास्थ्यकर भोजन खाते हैं, ऐसे लोगों में डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा अधिक होता है। चिकित्सक की सलाह है कि ऑफिस में जंक फूड और फास्ट फूड में से फास्ट फूड को तरजीह देना चाहिए। जंक फूड और फास्ट फूड में अंतर अगर आप समझते हैं तो हेल्दी डाइट लेते हैं।
अस्वास्थ्यकर भोजन के विकल्प भी समय के साथ मोटापे का कारण बन सकते हैं। इस तथ्य पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां के चलते ऑफिस में अनुपस्थिति, कम उत्पादकता की शिकायतें झेलनी पड़ सकती हैं।
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि जंक फूड खाने से अधिक वसा एकत्र होने की प्रवृत्ति होती है, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध हो सकता है। इसका एक प्रमुख कारण लोगों की आज की जीवनशैली है। दौड़ते-भागते और तेज-रफ्तार जीवन के कारण अक्सर लोग सुबह नाश्ता नहीं कर पाते और दिन के बाकी समय अस्वास्थ्यकर और फटाफट वाला भोजन खाते हैं।
आहार से पोषण मिल रहा है या नहीं ? जानें कौन से फूड देते हैं पर्याप्त पोषण।
उन्होंने कहा कि काम के दौरान जंक फूड (ट्रांस फैट्स वाली रिफाइंड कार्ब्स) की जगह फास्ट फूड (फल, दूध, दही, सलाद, ड्राइफ्रूट्स, सत्तू, नींबू पानी, गन्ने का रस या शहद) लेना चाहिए। लोगों को कैफेटेरिया या वर्कप्लेस में फल और सब्जियां स्टॉक करना, मिठाई की जगह फल पर अधिक जोर देना चाहिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा, "किसी को भी जरूरत से अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। स्वाद कलिकाएं केवल जीभ के सिरे और किनारे पर होती हैं। यदि आप जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं, तो मस्तिष्क को संकेत नहीं मिलेंगे।
छोटे ग्रास बनाकर खाने और उन्हें ठीक से चबाने से स्वाद कलियों के माध्यम से संकेत दिमाग को मिलते हैं। मस्तिष्क को केवल तभी संकेत मिलता है, जब पेट 100 प्रतिशत भरा होता है। इस प्रकार, कोई कितना खा सकता है, यह पेट की परिपूर्णता पर निर्भर करता है।"
बच्चों से जंक फूड की लत कैसे छुड़वाएं, जानें रजुता दिवेकर के खास टिप्स।