Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diet Plan 2020 : नए साल में हेल्दी रहना है, तो नाश्ते में जरूर शामिल करें ये फ्रूट कॉम्बिनेशन

Diet Plan 2020: फल खाने से आपके शरीर को हर तरह के पोषण प्राप्त होते हैं। यदि आपने वर्ष 2019 में फलों को बहुत कम शामिल किया था, तो इस बार फलों को खानपान में जरूर शामिल करें। खासकर, नाश्ते में फलों का सेवन जरूर करें। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहेंगे और शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी। आने वाले साल में आप हेल्दी रहेंगे, इसके लिए आप नए वर्ष का संकल्प (New Year Resolution) लें कि हर दिन कोई ना कोई फल (Fruit diet) जरूर खाएंगे। हेल्दी फ्रूट डाइट प्लान (Fruit Diet Plan) बनाएंगे।

Diet Plan 2020 : नए साल में हेल्दी रहना है, तो नाश्ते में जरूर शामिल करें ये फ्रूट कॉम्बिनेशन
Diet Plan 2020 : नए साल में हेल्दी रहना है, तो नाश्ते में जरूर शामिल करें ये फ्रूट कॉम्बिनेशन।

Written by Anshumala |Updated : December 30, 2019 2:01 PM IST

Diet Plan 2020: नया साल आने ही वाला है। सेहत के नजरिए से आपका वर्ष 2019 कैसा रहा, इसके बारे में भी सोचना जरूरी है। आपने पूरे साल क्या खानपान किया, कैसी रही आपकी सेहत इसका मूल्यांकन करके आप अपने नए वर्ष 2020 (New Year 2020) में उसी के अनुसार अपना डाइट प्लान 2020 (Diet plan 2020) तय करें। यदि आपने अपनी डाइट में फलों (Fruit diet) को शामिल नहीं किया तो आने वाले साल में आपको फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

फल खाने से आपके शरीर को हर तरह के पोषण प्राप्त होते हैं। यदि आपने वर्ष 2019 में फलों को बहुत कम शामिल किया था, तो इस बार फलों को खानपान में जरूर शामिल करें। खासकर, नाश्ते में फलों का सेवन जरूर करें। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहेंगे और शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी। आने वाले साल में आप हेल्दी रहेंगे, इसके लिए आप नए वर्ष का संकल्प (New Year Resolution) लें कि हर दिन कोई ना कोई फल (Fruit diet) जरूर खाएंगे। हेल्दी फ्रूट डाइट प्लान (Fruit Diet Plan) बनाएंगे।

Fruits Benefits : इन 6 रोगों में खाएं ये 6 फल, रोगों का होगा जड़ से सफाया

Also Read

More News

फल है सेहत के लिए बेहद जरूरी (Best fruits for new year 2020)

सेहतमंद बने रहने के लिए फल सबसे बेहतरीन आहार है। ये शरीर में आसानी से पचते हैं। फलों के सेवन से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के लिए काफी हैं। नए साल में अपनी सेहत को नजरअंदाज (Best fruits to eat in new year) नहीं करना चाहते हैं, तो नाश्ते में कुछ फलों को नियमित रूप से शामिल करें। इससे आपको ऊर्जा भी प्राप्त होगी। कुछ फलों को साथ में खाने से (Fruit Combinations) आपका नाश्ता अधिक पौष्टिक बन जाता है। जानें, आपको नाश्ते में किन फ्रूट कॉम्बिनेशन को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।

Fruits for Weight Loss : 7 फल, जिन्हें खाते ही 7 दिनों में शुरू हो जाएगा वजन कम होना

सीजनल फल जरूर करें शामिल (Seasonal fruits) 

सालों भर (Diet plan 2020) कई तरह के फल मिलते हैं, लेकिन सुपर मार्केट में कई ऐसे फल उपलब्ध होते हैं, जो मौसम के हिसाब से नहीं होते हैं। ये फल ज्यादातर कोल्ड स्टोरेज से मंगवाए जाते हैं। बेहतर होगा कि आप इनका सेवन ना करें। जिस मौसम के फल हों, उसी में खाना हेल्दी होता है। सर्दी के मौसम में यदि आप खरबूज या आम खाएंगे, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होगा। मौसम के अनुसार ही फलों का सेवन करें। हर रंगों के फलों का सेवन करने से शरीर को अधिक पोषक तत्व प्राप्त होंगे।

Healthy Diet फल खाने से पहले करें ये काम-बीमारी रहेगी दूर

चेरी, ब्लूबेरी और अनानास

चेरी और ब्लूबेरी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, ए और ई मौजूद होते (Best Fruit Combos for Breakfast) हैं। इसके अलावा, अनानास में भी विटामिन सी, ब्रोमलेन एंजाइम मौजूद होता है। यह शरीर में होने वाले जलन, सूजन आदि की समस्या को कम करता है। चेरी और ब्लूबेरी नाश्ते में खाने से इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद मिलती है।

केला, एवोकाडो, सेब

नाश्ते में यदि आप केला, एवोकाडो और सेब खाएंगे तो सारा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। इन्हें आप सुबह के समय जब एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं, उससे पहले खाएं। इससे एनर्जी बूस्ट होती है। केला खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यदि आप नए साल में ऊर्जा से भरपूर बने रहना चाहते हैं, तो अपना नाश्ता स्किप कभी ना करें। और नाश्ते में इन तीनों फलों को साथ खाएं। एवोकाडो पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है। सेब खाने से जल्दी भूख का अहसास नहीं होता, ऐसे में आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रहेंगे, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

Diabetes Tips 2020 : डायबिटीज और शुगर लेवल कंट्रोल करने के बेस्ट टिप्स और 7 फूड्स

पपीता, खरबूजा, ब्लैकबेरी

ये तीनों फल आपको कई रोगों से बचाए रखते हैं, साथ ही ऊर्जा भी शरीर को मिलता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है पपीता, ब्लैकबेरी और खरबूजा। पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। ब्लैकबेरी में शुगर की मात्रा कम होती है। इसमें विटामिन ए और सी भी होते हैं। खरबूजे में बीटा-केराटिन होता है। ये तीनों फल त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं।

अंजीर, अनार, लाल अंगूर

अंजीर, अनार और लाल अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी होता है। इनके सेवन से आप फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बच रहते हैं। अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन के, ई ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन भी मौजूद होते हैं। ऊपर बताए गए इन सभी फलों का साथ में सेवन करेंगे, तो आप सालभर कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों के 5 फल जो वेट लॉस में हैं मददगार

About the Author

... Read More