बदलना है मुंह का जायका तो खाएं ये बिहार के 5 स्वादिष्ट फूड्स, जानें इन्हें बनाने की विधि

बिहार के कुछ हेल्दी और लजीज आइटम खाकर देखें। ये आपके मुंह का जायका बदल कर रख देंगे। जब इन्हें खाएंगे, तो खाते ही रह जाएंगे। बिहार के ये फेमश फूड्स देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 23, 2019 11:01 AM IST

चाट, समोसा, डोसा या जंक फूड खाकर बोर हो चुके हैं, तो बिहार के कुछ हेल्दी और लजीज आइटम खाकर देखें। ये आपके मुंह का जायका बदल कर रख देंगे। जब इन्हें खाएंगे, तो खाते ही रह जाएंगे। बिहार के ये फेमश फूड्स देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो चुके हैं। जानें, ऐसे ही कुछ खास बिहारी व्यंजनों को बनाने की रेसिपी। आप किसी भी फैमिली गेट-टुगेदर या वीकेंड में इन्हें बना सकते हैं।

लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा बिहार में खाई जाने वाली पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या फिर डिनर में किसी भी समय खा सकते हैं। इसका स्वाद चखने के बाद आप इसके जबरदस्त फैन हो जाएंगे। इसे बनाना काफी असान है।

डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं लिट्टी-चोखा, जानें इसे खाने से होने वाले 7 फायदे क्या हैं

लिट्टी बनाने का तरीका

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को छानकर एक परात में रखें। फिर दही और नमक डालकर इसे गूंथ लें। अब एक बाउल में सत्तू लें और उसमें लहसुन,अदरक से बना पेस्ट डालें, साथ में बारीक कटा हुए प्याज, कच्चा तेल, नींबू का रस या फिर अचार का मसाला भी डालकर मिश्रण तैयार करें। अब छोटी- छोटी लोई बनाकर उसमें सत्तू भरकर इसे आग के अंगारों में रखकर भून लें,या फिर तेल में डीप फ्राई कर लें । जब ये पूरी तरह से बन जाए तो उसे देशी घी में लगाकर चोखे के साथ सर्व करें।

चोखा बनाने की विधि

बैंगन आग में रखकर रोस्ट कर लें या फिर उबाल ले। अब पके हुए बैगन का छिलका निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश करके रख लें। फिर एक पैन में सरसों का तेल डालकर उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद इसमें मटर को डालकर सभी मसाले और नमक भी डालकर कुछ देर भून लें। कुछ देर पकने के बाद इसमें टमाटर डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें मसला हुए बैंगन को डालें। इसे 5 मिनट तक पकाएं। बैगन के चोखें में ऊपर से इसमें हरी धनिया की पत्ती डालकर इसके स्वाद को और अधिक बढ़ा सकते है अब आपको चोखा भी बनकर तैयार है। इसे लिट्टी के साथ मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें।

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

bihar food brinjal bhaja recipe बिहार का स्पेशल फूड बैंगन भाजा। © Shutterstock.

बैंगन भाजा

बैंगन के सबसे ज्यादा बहुत शौकीन बिहारी ही होते हैं इसलिए वो इसकी अलग- अलग डिश बनाकर अपने खाने का जायका बढ़ाते हैं। इसमें बैंगन भाजा भी इनकी सबसे खास डिश में से एक है। बैसे तो ये व्यंजन बंगाली खाने का हिस्सा होता है, लेकिन बिहार में इसे मसालेदार कुरकुरे बनाकर सभी का फेवरेट बन चुका हैं। इसे आप रोटी, चावल के साथ लंच या फिर डिनर किसी में भी सर्व कर सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को धोकर गोल- गोल आकार का काट लें। फिर कटे हुए टुकड़ों में हल्दी, मिर्च, नमक, धनिया, पिसी चीनी और मैदा डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें। अब पैन पर तेल डालकर मसाला लगे बैंगन के टुकड़ों को धीमी आंच पर कुरकुरा सेंक लें फिर इसमें कटा हरा धनिया डालकर गर्म- गर्म सर्व करें।

यूं बनाएं धुस्का  

इसे बासमती चावल और चने की दाल को मिलाकर बनाया जाता है। चावल और दाल को अलग-अलग बर्तन में लेकर 4 से 5 घंटे पहले ही पानी में भिगोकर रख दें। जब दाल- चावल पूरी तरह से फूल जाए तो इसे अच्छी तरह से साफ करके पानी से अलग कर लें। अब मिक्सी में दोनों डालकर उसमें हरी मिर्च, लहसुन को मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट में हल्दी और नमक मिला लें। अब एक पेन में तेल डालकर इसे हाथों से पूड़ी नुमा शेप देकर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। धुस्का को आप आलू टमाटर की सब्जी, चटनी या फिर अचार के साथ खा सकते हैं।

bihar food malpua recipe मालपुआ रेसिपी। © Shutterstock.

मालपुआ

मालपुआ स्वीट डिश है। मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार कर लें। एक बर्तन में पहले दूध को गुनगुना कर लें। फिर उसके बाद कद्दूकस किया हुआ मावे में इस दूध को डालकर अच्छी तरह से फेट लें। इस मिक्सचर में थोड़ा मैदा डालकर अच्छी तरह से मिला लें ताकि गांठें न पड़ें। अब इस मिश्रण में सौंफ, इलायची और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। अब कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें और तैयार हुए मिक्सचर से गोल पूरीनुमा शेप देकर शुद्ध घी में डालकर सेंक लें। फिर इसे चाशनी में डुबाकर कुछ देर के बाद निकाल लें और उस पर पिस्ता, घिसा हुआ नारियल डालकर रबड़ी या फिर खीर के साथ सर्व करें।

चावल का पिट्ठा

पिट्ठा भी यहां काफी पंसद किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे के साथ चने की दाल का उपयोग किया जाता है। इसमें तेल का यूज नहीं होता। चने की दाल को पानी में डाल दें। चावल के आटे में नमक मिलाकर उसे गूंथ लें। जब दाल अच्छी तरह से फूल जाए तो इसे पानी में से निकालकर मिक्सी में डाल दें। इसमें अदरक, नमक, लहसुन, हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। पिसे हुए मिश्रण में लाल मिर्च और अमचूर पाउडर मिलाएं। अब आटे की गोलियां बनाकर उसमें दाल वाला मिश्रण भर लें। हल्के हाथे से चारों तरफ दबाकर लोई बना लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी उबलें और 15 मिनट बाद धीमी आंच पर ढक कर जब उसमें भाप आने लगें तब इन गोलियां को डाल दें। पक जाने पर पानी से निकाल दें। अब पिट्ठे को चटनी के साथ सर्व करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source