Barley Water Benefits : पेट और वजन कम करना है तो पिएं जौ का पानी, जानें इसके अन्य लाभ

जौ का पानी (Barley water) एक हेल्दी ड्रिंक है, जो जौ से बनता है। जौ एक अनाज है और इससे तैयार पानी कई तरह के सेहत लाभ से पूर्ण होता है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 19, 2019 5:06 PM IST

क्या आप बढ़ते वजन और बाहर निकले हुए तोंद से परेशान हैं? कई तरह के उपाय ट्राई करके देख चुके हैं, लेकिन फिर भी शरीर की चर्बी कम होने का नाम नहीं ले रही है? परेशान ना हों, अब आप ट्राई करें जौ का पानी (Barley water)। जी हां, जौ का पानी (Barley water) एक हेल्दी ड्रिंक है, जो जौ से बनता है। जौ एक अनाज है और इससे तैयार पानी कई तरह के सेहत लाभ से पूर्ण होता है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

जौ में मौजूद पोषक तत्व

जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जौ को आप प्रत्येक दिन अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए जौ का पानी एक हेल्दी पेय पदार्थ होता है।

कैसे तैयार करें जौ का पानी

जौ का पानी बनाने के लिए (How to make Barley Water) थोड़ी सी मात्रा (दो बड़े चम्मच) में जौ लें। इसे साफ कर लें। अब इसे करीब एक घंटे तक एक से दो कप पानी में भिगोकर छोड़ दें। जौ के साथ ही इस पानी को धीमी आंच पर उबाल लें। 15-20 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें। इस पानी को ठंडा करके दिनभर में एक से दो बार पिएं। आप छिलके या बिना छिलके वाले जौ ले सकते हैं।

वजन कम करे जौ का पानी

अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो जौ का पानी पीना शुरू कर दें। यह मोटापे (Barley Water reduces weight) से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। थोड़ा सा जौ उबालें। तब तक उबालें, जब तक कि वह नर्म न हो जाए। अब, जौ को निचोड़ लें और पानी को अच्छी तरह से छान लें। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। इस पानी को नियमित पीने से वजन कम होता है। वसा कम होने से पेट जल्दी भर जाता है। भूख बार-बार नहीं लगती, जिससे आप बार-बार भोजन करने से बच जाते हैं।

जौ का पानी पीने के सेहत लाभ

- इसमें मौजूद बीटा–ग्लूटेन शरीर से जहरीले पदार्थों को मल द्वारा से बाहर निकालने में मदद करता है। बवासीर से बचाता (Barley Water benefits) है। कब्ज नहीं होने देता और आंतों को साफ रखता है, जिससे पेट के कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

- मूत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो जौ का पानी पीना फायदेमंद होगा। इसके अलावा किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में जौ का पानी बहुत कारगर होता है।

- ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहने से आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं।

- डायबिटीज के रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

- जौ का पानी शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे चेहरे पर भी निखार आता है और इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।

ओट्स खाने के फायदे तो बहुत हैं, पर अधिक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

Papaya for Weight Loss : वजन कम करने के लिए पपीते का यूं करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source