Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Apple Nutrition Facts: सेब ( Apple) एक ऐसा फल है जिसमें, प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और विभिन्न एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इस फल की खासियत यही है कि इसे खाने से (apple benefits) पेट भरता है। जबकि, यह एक लो-कैलोरी फूड भी है। विभिन्न स्टडीज़ में यह दावा किया गया है कि सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे (benefits of apple) होते हैं। (Apple Nutrition Facts in hindi)
आमतौर पर सेब या ऐप्पल को कच्चा ही खाया जाता है। लेकिन, विभिन्न जूस, ड्रिंक्, कैंडीज़ और डेज़र्ट डिशेज़ बनाने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है।
जैसा कि कार्बोहाइड्रेट्स से ऊर्जा मिलती है। लेकिन, अनहेल्दी कार्ब्स से वेट गेन यानि मोटापे जैसी परेशानियां भी होती हैं। लेकिन, सेब हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स का स्रोत है। एक मध्यम आकार के सेब से लगभग 13 ग्राम कार्ब्स मिलते हैं। इसीलिए, इसके सेवन से मोटापे का खतरा कम होता है। भले ही सेब में कार्ब्स की मात्रा अधिक हो। (Nutrition Facts) लेकिन, इसमें शुगर का स्तर कम होता है। जिससे, यह एक लो-जीआई फूड बन जाता है और डायबिटिक्स के लिए एक अच्छा फल साबित होता है। कुछ स्टडीज़ में ऐसा भी कहा गया है, सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ से बचने में सहायता होती है। (apple nutrition facts 2020)
फाइबर पेट भरने, वेट लॉस और क्रेविंग्स कंट्रोल करने में मदद करता है। इसीलिए, यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी सहायक है। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है। क्योंकि, एक मध्यम आकार (100 ग्राम के फल) में लगभग 4-5 ग्राम फाइबर होता है। जो, हमारी रोज़ाना की ज़रूरत का 17 फीसदी हिस्सा है।
जैसा कि सेब में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स और विटामिन्स ( Health Benefits of eating apples) होते हैं। इसीलिए, यह शरीर के इम्यून सिस्टम को कार्य करने और उसे मज़बूत बनाने में भूमिका निभाता है। इसमें, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे तत्व भी होते हैं। विटामिन सी एक स्ट्रॉन्ग एंटी-ऑक्सिडेंट है जो दांतों, बालों, स्किन और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद है। तो वहीं पोटैशिम दिल को हेल्दी रखता है।(health facts about apples)
Weight Loss Tip: सुबह खाली पेट खाएं सेब, होगी वेट लॉस में मदद