Monsoon Headache: बरसात के मानसून में सिरदर्द को खत्म करने के लिए अपनाए यह घरेलू उपाय
बारिश का मौसम आने से धूप से राहत तो मिल जाती है लेकिन उमस और हवा की नमी परेशानी को बढ़ा देती है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सिरदर्द (Headache) भी इन्हीं में से एक है।
1. ठंडे पानी का स्नान
जब भी आपका सिर तेजी से दर्द करे तो आपको ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए यह आपके सिर दर्द को कम करने में आपकी मदद करेगा साथ ही आपको फ्रेश रखने में मदद करता है।
2. गर्म तेल की मसाज
यदि अपने मन पसंद के हेयर ऑयल को थोड़ा सा गर्म करके अगर आप हल्के हाथों से बालों में मसाज करेंगे तो यह उपाय भी आपके सिर दर्द को कम करने में आपकी काफी मदद करेगा।
3. तुलसी और शहद
सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी को दूर करने के लिए तुलसी और शहद से तैयार ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी उबालना चाहिए , इसके बाद इसमें शहद और तुलसी का रस मिलाना चाहिए। अब इस मिश्रण को ठंडा होने देना चाहिए और चाय की तरह इसे पिना चाहिए। यह सिरदर्द को कम कर सकता है।
4. लौंग
लौंग में कई तरह के औषधीय गुण होते है यह सिर दर्द को भी कम करने में भी सहायक होते हैं। लौंनग की कलियों को तवे पर गर्म करके सूती कपड़े में बांधकर सूंघें। इससे आपके सिर दर्द में बहुत आराम मिलता है।
5. फोन के इस्तेमाल ले बचे-
जब आप लगातार बिना रूके फोन का उपयोग करते है तो फोन की स्क्रिन को देखने से सिर दर्द की समस्या ओर भी ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए इस दौरान फोन के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए।
6. अदरक का पानी पिएं
बरसात के कारण हाने वाले सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए अगर आप अदरक का पानी पीते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अदरक में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको सिरदर्द से आराम दिला सकते हैं।
कुछ लोग सिरदर्द को कम करने के लिए कैफीनयुक्त चाय कासेवन करते हैं। ऐसे में सिरदर्द कम होने के बजाय बढ़ने लगती है। इस स्थिति में आपके लिए अदरक से तैयार चाय फायदेमंद है।
इसके साथ ही आपको अपने भोजन पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन और पानी पीते रहना चाहिए। रोजाना आठ घंटे पूरी नींद लेकर शरीर को पूरी तरह आराम देंना चाहिए।
नोट- मानसून में सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।