
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 5:37 PM IST
A study revealed that nearly 40% of women experience excessive hair shedding when brushing their hair. © Shutterstock.
Tips for hair care in hindi : आजकल बाल गिरने की समस्या से सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। बाल गिरने के लिए जितना जिम्मेदार वायु प्रदूषण, बालों की साफ-सफाई ना करना है, उतना ही आपकी डाइट भी है। अगर आपके बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो हो सकता है कुछ पौष्टिक तत्वों की कमी हो। इसके लिए साफ-सफाई के साथ ही अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना शुरू कर दें। अपने डायट प्लान में नीचे बताई गई चीजों को जरूर शामिल करें, बाल झड़ने की समस्या (Tips for hair care in hindi) कम होने लगेगी।
ओमेगा-3 फैटी एसिड या हेल्दी फैट हेयर फॉलिकल को पौष्टिकता प्रदान करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होने लगता है। इसके लिए आप सैल्मन और टूना फिश के अलावा अखरोट, अलसी (foods to cure hair fall in hindi) जरूर खाएं।
विटामिन सी भी बालों को मजबूती देता है। विटामिन सी शरीर में प्रोटीन के उत्पादन में मदद करके बालों को हेल्दी रखता है। जितने भी खट्टे फल हैं जैसे नींबू, टमाटर, संतरा, अमरूद, स्ट्रॉबेरी इन्हें जरूर खाएं।
Strong Hair : बालों में करें घी से मालिश, बाल होंगे हेल्दी, शाइनी और स्ट्रॉन्ग
विटामिन ई एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। बाल जब धूप में रहते हैं, तो बालों के साथ ही स्कैल्प को भी नुकसान होता है। विटामिन ई युक्त फूड्स इन परेशानियों से आपको बचाए रखते हैं। सूर्यमुखी का बीज और बादाम खाएं।
बाल प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी ना होने दें वरना बालों के गिरने की समस्या बढ़ सकती है। अंडा, सोयाबीन, चिकन, लो फैट दही डाइट में शामिल करें।