बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगी ये 3 जड़ी-बूटी, रातों रात होगा चमत्कार

बालों का झड़ना इन दिनों काफी आम हो गया है। आलम यह है कि लगभग हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने और कमजोर होने का अनुभव कर रहा है। बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है जैसे कि धूम्रपान करना, स्वस्थ भोजन न करना, तनाव लेना, बालों की खराब स्वच्छता आदि। यदि यह समस्या आनुवांशिक न हो तो बालों के झड़ने का इलाज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 3, 2020 3:54 PM IST

बालों का झड़ना इन दिनों काफी आम हो गया है। आलम यह है कि लगभग हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने और कमजोर होने का अनुभव कर रहा है। बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है जैसे कि धूम्रपान करना, स्वस्थ भोजन न करना, तनाव लेना, बालों की खराब स्वच्छता आदि। यदि यह समस्या आनुवांशिक न हो तो बालों के झड़ने का इलाज किया जा सकता है। हेल्दी डाइट, व्यायाम और लाइफस्टाइल को अपनाने के साथ ही कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से आप अपने बालों को हेल्दी और स्वस्थ बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब बता रहे हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और स्वस्थ बनाते हैं।

ruff hair

जिनसेंग

जिनसेंग यह ऐसा पौधा है, जिसके डंठल को दवाई बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बूटी रक्त परिसंचरण को प्रोत्साहित करने और बालों के रोम को पोषण प्रदान करने के लिए जानी जाती है। जिसके चलते झड़ते बालों से जल्दी आराम मिलता है। इस बूटी से लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको एक कटोरी में 3 टेबलस्पून जिन्सेंग इन्फ्यूज्ड तेल डालना है। इस तेल से अपने स्कैल्प की 10 मिनट तक मालिश करें। सुनिश्चित करें कि आपके बाल समान रूप से तेल से ढके हुए हैं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों में शैम्पू कर छोड़ दें। इससे आपके बाल सॉफ्ट और मजबूत होंगे।

rosemary-oil benefits

रोजमैरी

यह एक मजबूत जड़ी बूटी है जिसे बालों के झड़ने की स्थिति में बहुत ही प्रभावी माना जाता है। यह स्कैल्प को डिटॉक्स करके और बालों के पिगमेंट को बहाल करके काम काम करती है। सप्ताह में तीन बार इस बूटी का उपयोग कर पुराने बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही नए बालों के विकास में मदद मिलती है। इस बूटी से बालों के लिए पेस्ट बनाने के लिए आपको एक कटोरी में रोजमैरी एसेंशियल आइल की 5-10 बूंदों और 2-3 टेबलस्पून कैरियर तेल को मिक्स करने की जरूरत है। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर बालों में लगाएं और करीब 10 तक बालों में रहने दें। अब हल्का सा शैम्पू कर लें।

neem

नीम के पत्ते

नीम बालों के झड़ने के खिलाफ सबसे प्रभावी जड़ी बूटियों में से एक है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण रूसी, खुजली और झड़ते बालों से राहत दिलाते हैं। इसे स्कैल्प पर लगाने से रक्त परिसंचरण को भी बढ़ावा मिलता है। यह बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं जैसे कि समय से पहले बालों का सेद होना, बालों का पतलापन और ग्रे हेयर जैसी समस्याओं का भी इलाज करती है। इसका उपयोग करने के लिए आपको बस 10 मिनट के लिए 2 कप पानी में नीम की पत्तियों का एक गुच्छा उबालना लेना है। अब इसे ठंडा करने के बाद बालों की जड़ो में मालिश करें। 15 मिनट सूखने के बाद शैम्पू कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source