hamburger icon
A
Read in English

बालों का झड़ना रोके मेथी के दाने, जानें इस्तेमाल करने के ये 6 तरीके

मेथी के दानों में एंटी फंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं, जो सिर के फंगस को दूर करके बालों को साफ, सुंदर बनाने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 25, 2019 12:35 PM IST

क्या आपके बाल लगातार टूट रहे हैं। इस वजह से बाल काफी पतले होते जा रहे हैं, तो हानिकारक और केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करना छोड़ दें। आज बालों का गिरना एक कॉमन समस्या बनती जा रही है। आप बालों के गिरने का समाधान घर बैठे ही कर सकती हैं। मेथी के दाने का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दीजिए। मेथी के दाने को उपयोग करके आप काफी हद तक बालों की समस्‍या से झुटकारा पा सकती हैं। मेथी के दाने सिर की खुश्की को कम करके बालों को सुदंर, मुलायम बनाती है। बालों को झड़ने से रोकती है। मेथी से तैयार किए जाने वाले हेयर पैक लगाकर बालों को झड़ने से बचाएं...

मेथी दाने का पानी 

बालों में मेथी का उपयोग यदि आप करना चाहते हैं तो पहले दो चमच्च मेथी के दानों को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करें। इस पानी से सिर धोएं और 10 मिनट तक रहने दें। इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उसका पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को गीले बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

बालों को मजबूत बनाएंगे ये 4 हर्बल टी, करें हर दिन सेवन

नारियल तेल और मेथी के दाने 

मेथी के दानों को पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों पर लागते हुए सिर कि अच्‍छे से मसाज करें। इसका उपयोग करने से बालों से रूसी जल्द ही गायब होगी और बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

मेथी और नींबू रस

बालों की समस्या से मुक्‍ती पाने के लिए आप मेथी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बालों की जड़ों पर लगाते हुए कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर बालों को धो लें। इस उपाय को सप्ताह में 2 से 3 बार करें। बालों की समस्या दूर हो जाएगी

चिरौंजी भी बढ़ाए चेहरे की खूबसूरती, यूं करें इस्तेमाल

मेथी और आंवला

मेथी के दानें में प्रोटीन और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। उसी तरह से आंवले में भी कई पौषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कैरोटीन, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाकर गंजेपन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। मेथी और आंवला के पाउडर के साथ बना मिश्रण आपके बालों के लिए काफी असरदार साबित होगा।

मेथी और दूध

मेथी के दानों में एंटी फंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं, जो सिर के फंगस को दूर करके बालों को साफ, सुंदर बनाने में मदद करते हैं। कच्चा दूध के साथ इसका पेस्ट तैयार करके इस हेयर मास्‍क को सिर पर लगाएं। इसका उपयोग करने से आप कई समस्याओं से झुटकारा पा सकती हैं।

मेथी की पत्‍ती और दही

सबसे पहले मेथी की पत्‍ती को पानी में डालकर उबाल लें। अब इन्हें पीस कर इस मिश्रण को एक बाउल में रखें। उसमें दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाएं। 45 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें। अब ठंडे पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। पत्‍तियां नहीं हैं तो आप मेथी दाने का भी उपयोग कर सकती हैं।

केले का पेस्ट लगाएंगी बालों में तो बाल होंगे चमकदार और मुलायम