... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 6, 2020 11:56 AM IST
A receding hairline can be annoying as it can greatly affect your appearance.
Hair Loss In Men: पुरुषों में बाल झड़ने की मुख्य कारण स्ट्रेस है. हाल ही में हुए एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार तनावपूर्ण जीवनशैली (Stressful lifestyle) पुरुषों के बाल झड़ने की मुख्य वजह है. पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या (Hair Fall Problem) हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रही है. जो पुरुष बहुत ज्यादा तनाव वाली जीवनशैली जी रहे होते हैं उनके बाल जल्दी झड़ने (Causes of hair loss in men) लगते हैं. बालों के विशेषज्ञ मानते हैं कि बालों को फिर से उगाया जा सकता है. इसके लिए तनाव या स्ट्रेस को कम करना होगा. दैनिक जीवन का तनाव अगर कम किया जाए तो बालों का झड़ना रूक सकता है.
इस विषय पर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पुरुषों में बाल झड़ने के मुख्य कारण तनाव है. पुरुषों में तीन तरह का हेयर फॉल होता है. टेलोजेन एफ्लुवियम, ट्रिकोटिलोमेनिया और एलोपेशिया पुरुषों में बाल झड़ने के मुख्य प्रकार हैं. ये तीनों तरह के बाल झड़ने की प्रक्रिया स्ट्रेस की वजह से होती है.
हाल के वर्षों में युवा पुरुषों के बाल भी तेजी से झड़ने लगे हैं. बहुत से लोग डॉक्टर के पास बाल झड़ने का इलाज कराने जाते हैं. इस सर्वे से एक बात तो साफ हो गयी है कि पुरुषों में बाल झड़ने का मुख्य कारण तनाव ही है. गंजे सिर पर बाल उगाने का तिब्बती नुस्खा भी जान लें.
पुरुषों में बालों का झड़ना आसानी से रोका जा सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए कुछ आसान उपाय हैं. बाजार में तमाम तरह के हेयर स्ट्रेंथ देने वाले शैम्पू हैं. बालों का झड़ना कम करने के लिए हेयर रिस्टोर शैम्पू भी बाजार में उपलब्ध हैं.
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा परुषों को तनाव कम करने पर विचार करना चाहिए. जैसे-जैसे आप अपनी डेली लाइफ का स्ट्रेस कम करते हैं बालों का झड़ना कम हो जाता है.
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों और पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए. बालों का झड़ना रोकने के लिए कैफीन, ग्रीन टी, बायोटिन, कद्दू के बीज व तेल का सेवन फायदेमंद होता है.
तेजी से हेयर फॉल हो रहा है तो आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी 12 का विशेष ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा अगर विटामिन डी की कमी है तो उसे भी दूर करना चाहिए. बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं 5 डाइट वाले घरेलू उपाय.