Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है ? ये हैं हेयर केयर के सही तरीके, जिनसे बालों का झड़ना हो सकता है कम

ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन सलाह देती हैं कि, जब बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं, तो बाल टूटकर झड़ने लगते हैं। यह बात पूरी तरह से ग़लत है कि केवल तेल मालिश करने से बालों का झड़ना बंद हो सकता है।

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है ? ये हैं हेयर केयर के सही तरीके, जिनसे बालों का झड़ना हो सकता है कम
बाल गिरते हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के टिप्स को जरूर करें फॉलो। © Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 13, 2020 1:39 PM IST

हेयर फॉल ( Hair Fall Problem reason) की समस्या सर्दियों के मौसम में बहुत-से लोगों को होती है। इसके, पीछे जहां कई बीमारियां होती है। लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी ( Hair Fall Problem reason) के कारण भी ऐसा होता है। तो, वहीं हेयर केयर से जुड़ी कई ग़लतियां भी इसकी वजह बन सकती हैं। हेयर फॉल से बचने के लिए क्या है हेयर केयर का सही तरीका। पढ़ें, इस आर्टिकल में।

बालों का झड़ना है आपकी समस्या (Hair Fall Problem reason) तो, इस तरीके से रखें बालों का ध्यान :

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है?:

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन कहती हैं, कि, अगर किसी के बाल झड़ रहे है तो केवल तेल मालिश से इसे रोकना आसान नहीं होगा। जब, बालों की जड़े कमज़ोर हो जाती हैं। तो, बाल टूटकर झड़ने लगते हैं। यह बात पूरी तरह ग़लत है कि केवल तेल की मालिश करने से बालों का झड़ना बंद हो सकता है। तो, वहीं ऐसा भी नहीं है कि किसी प्रकार के नैचुरल ऑयल को लगाने से हेयर फॉल में बढ़ोतरी होती है। ( Hair Fall Problem reason)

Dandruff Home Remedy: ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ, तो लगाएं केवल 2 चीज़ों से बना यह खास हेयर पैक, रूसी की समस्या हो जाएगी कम

Also Read

More News

अपनाएं तेल मालिश का सही तरीका:

कुछ लोग हमेशा बालों में तेल लगाते हैं फिर भी हेयर फॉल नहीं रूकता। ऐसे में, तेल मालिश का सही तरीका अपनाना ज़रूरी है। हमेशा बालों की मालिश करते समय हल्के हाथों से मसाज करें। कभी भी बालों को रगड़-रगड़ कर तेल मालिश ना करें। इससे, हेयर फॉलिकल्स कमज़ोर हो जाएंगे। जिससे, बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।

इसीलिए, बालों को हमेशा उंगलियों के पोरों से ही मसाज करें। इनसे, धीरे-धीरे बालों की जड़ों की मसाज करें। उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए बालों की मसाज़ करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल से राहत के लिए सर्दियों में आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों का झड़ना होगा कम