Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल कई प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाएं हैं जो बालों के झड़ने का इलाज करने और फिर से बाल उगाने में मदद करने का वादा करती हैं। लेकिन कई लोग सर्जरी या लेजर बीम के नाम से ही डर जाते हैं। बालों के झड़ने से परेशान ऐसे लोगों के लिए इसका इलाज करने का एक नया चलन आया है। अब ओरल मेडिसिन के जरिए भी बाल झड़ने के उपचार आ गये हैं जो कि कास्मेटिक सर्जरी से कहीं ज्यादा आच्छा माना जाता है।
डॉ वायरल देसाई से जो कास्मेटिक सर्जन हैं डीएचआई इंडिया और सीपीएलएसएस इंडिया, मुंबई में हमने उनसे बात की और जानना चाहा कि क्या सच में ओरल मेडिसिन से बाल फिर से आ सकते हैं? वो कहते हैं कि कुछ लोग कमजोर बालों के साथ ही पैदा होते हैं जिसका मतलब है कि ये उनके लिए जेनिटिक प्राब्लम है या हार्मोनल असंतुलन के कारण भी ऐसा होता है। अन्य जो प्रमुख कारण हैं वो तरह-तरह के केमिकल्स का यूज करके आपने बालों को लोग कमजोर बना देते हैं। सच बात तो यह है कि कमजोर बालों के उपचार में समय लगता है।
डॉ देसाई कहते हैं कि एक बाल को प्रकृतिक रूप से विकसीत होने में चार महीने का समय लगता है। अगर किसी को बालों के झड़ने का रोग लग गया है तो उसके उपचार के लिए नियमित दवाओं के साथ ही साथ एक नियत समय भी लगता है। कुछ लोगों को दवाओं से भी कोई लाभ नहीं होता फिर भी वो दवाओं को खाते रहते हैं। कुछ लोग दवाओं का प्रयोग इसलिए नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें दवाओं के साइड इफेक्ट्स से ड़र लगता है। लेकिन दवाओं के खुराक और उनके खाने के समय की योजना बनाकर इन चीजों से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। यदि आपको बालों के झड़ने का उपचार ओरल दवाओं से करा रहें हैं तो इसमें आसानी से एक साल या उससे भी अधिक समय लग सकता है। दवाओं के साइड इफेक्ट्स का मुकाबला करने के लिए एक निश्चित तरीका है। हम तीन दिन में एक दिन दवा खाने के तरीके को भी अपना सकते हैं। इससे पहले हम यह तय करते हैं कि बॉडी का सिस्टम पूरी तरह से साफ है या नहीं और अगली डोज लेने के लिए तैयार है की नहीं। इस नियम को अपनाने से शरीर में कोई अवशिष्ट दवा का जमा नहीं होता है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। बालों के विकास के लिए साईकल उपचार में दवाओं के साथ मल्टीविटामिन और पोषक तत्वों के सप्लीमेंट की भी दिये जाते हैं।
बालों के थेरपी में कोई भी परिणाम एक चक्र पूरा करने के बाद ही दिखता है। एक बार जब आप एक चक्र पूरा करते हैं तो बालों की गिनती, बालों की क्षमता में सुधार होता है। आपके बालों के झड़ने की संख्या में कमी आती है। ओरल दवा सभी उम्र और बालों के झड़ने के सभी ग्रेड के लिए असरकारक है। यह एंड्रोजेनिक अल्पाशिया, जेनेटिक बालों के झड़ने, हार्मोनल बालों के झड़ने, गर्भावस्था के बाद बालों के झड़ने, पुरुष पैटर्न बालों के झड़ने और महिला पैटर्न बालों के झड़ने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है, जो 30 प्रतिशत या उससे अधिक झड़ चुके बालों के पुनर्जीवन के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। एफडीए द्वारा प्रमाणित दवाओं का प्रयोग बालों के इलाज के लिए किया जाता है।
यदि आपको दवाओं के एक चक्र पूरा करने पर भी असर नहीं होता है तो आपको अपने डॉ से पुनः मिलकर आपने उपचार में आवश्यक बदलाव करना चाहिए।
Read this in English.
अनुवादक - Akhilesh Dwivedi
चित्र स्रोत- Shutterstock.