... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
15 से 30 की उम्र में होने वाली इन 5 बीमारियों से झड़ने लगते हैं आपके बाल, जानें बीमारियों के नाम और कारण
बालों का झड़ना मौजूदा वक्त में एक आम समस्या बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ बीमारियों के कारण भी बालों का झड़ना ( hair loss ) आम हो जाता है। ये समस्या इस कदर बढ़ सकती है कि आपको गंजा भी होना पड़ सकता है। जी हां, ये बात बिल्कुल सही है। दरअसल 15 से लेकर 30 की उम्र में होने वाली ये बीमारियां आपको गंजा बनाने के लिए काफी हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी बीमारियां हैं, जो आपको कम उम्र में ही गंजा ( hair loss ) बना रही हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसी 5 बीमारियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों का झड़ना तेज कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन बीमारियों में।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) होने पर आप अपने बालों को खो (hair loss ) सकती हैं। महिलाओं में होने वाली ये स्वास्थ्य समस्या उनके हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती है। पीसीओएस से हिर्सुटिज़्म हो सकता है। ये एक ऐसी स्थिति है, जब महिलाएं के उन जगहों पर बहुत अधिक बाल आ जाते हैं, जहां सामान्य रूप से बाल नहीं होते हैं। महिलाएं अपने चेहरे, छाती, या ठुड्डी पर बाल देख सकती हैं। वहीं पुरुषों में एंड्रोजन हार्मोन का अधिक स्तर इसका कारण बनता है। आपका डॉक्टर आपकी इस स्थिति से लड़ने में मदद कर सकता है।
अगर आपके बालों का झड़ना (hair loss ) थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, वजन घटने या बढ़ने, या फिर ड्राई स्किन के साथ हो रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा आपके थायरॉइड को सही तरीके से कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। उपचार के साथ आपके बाल वापस उग सकते हैं लेकिन इसमें कई महीने लग सकते हैं। कुछ मामलों में एंटी-थायराइड दवाएं भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपका डॉक्टर आपकी दवा को बदलकर आपकी मदद कर सकता है।
टाइप 2 डायबिटीज ब्लड शुगर के साथ-साथ और भी चीजें बिगाड़ सकती है। यह आपके बालों के रोम में मौजूद कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आप इसके लक्षणों का पता लगाने से पहले परिवर्तनों को देख सकते हैं। आपके बाल पतले हो सकते हैं, या उन्हें वापस बढ़ने में लंबा समय लग सकता है। आपके पैरों में रक्त का संचरण अच्छा नहीं होगा और आपके घुटनों के नीचे के बाल झड़ना (hair loss ) शुरू हो सकते हैं। आपको अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद की जरूरत है, तो डॉक्टर से बात करें।
आप एक ऐसी स्थिति के साथ पैदा हो सकते हैं जो बालों के विकास को प्रभावित करती है। इसमें से एक स्थिति को हाइपेरिकोसिस कहा जाता है। जिसमें आपके बाल बहुत पतले और नाजुक होते हैं। आपकी हालत पूरी उम्र ऐसी ही रह सकती है या फिर आप गंजे भी हो सकते हैं या समय के साथ शरीर के बालों को खो (hair loss ) सकते हैं। हालांकि कुछ दवा आपके बालों को घना करने या बढ़ने में मदद कर सकती है।
कुछ एसटीआई बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। यह सिफिलिस के बाद के चरणों में हो सकता है। आपको बुखार, गले में खराश या दाने भी हो सकते हैं जिनमें खुजली नहीं होती। सिफिलिस को ठीक करने के लिए दवा लेना महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भले ही आपके लक्षण बिना इलाज के बेहतर हो सकते हैं, लेकिन एसटीआई आपके शरीर में हमेशा रहता है। सिफलिस आपकी आंखों, दिल और मस्तिष्क को चोट पहुंचा सकता है। अगर आप लेटेक्स पुरुष कंडोम का उपयोग करते हैं, तो आप भविष्य के एसटीआई की संभावना कम कर सकते हैं।