Yoga to Prevent Hair Fall : बालों को गिरने से बचाने के लिए ये हैं बेस्ट योगासन

कुछ योग करने से बालों से संबंधित कई समस्याओं से बचा जा  सकता है। इनके नियमित अभ्यास से आप कभी हद तक बालों का गिरना कम कर सकते हैं। साथ ही आपके बाल सुंदर, लंबे और स्वस्थ भी हो जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2019 8:49 AM IST

आज बाल गिरने से हर कोई परेशान है। बालों के गिरने का मुख्य कारण है बढ़ता प्रदूषण, धूल, मिट्टी, भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी, दूषित भोजन और पानी का सेवन आदि। इनके कारण स्किन क्या सिर की त्वचा भी ड्राई हो जाती है। रूखी त्वचा से रूसी और बालों से संबंधित अन्य रोग जैसे चर्म रोग, स्कैल्प पर फोड़े-फुंसी निकलने की भी समस्या होने लगती है। हेल्दी डाइट और योग की मदद से आप अपने बालों (Yoga to Prevent Hair Fall) को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।

योग करें, बालों को गिरने से बचाएं

कुछ योग करने से बालों से संबंधित कई समस्याओं से बचा जा  सकता है (Yoga to Prevent Hair Fall)। इनके नियमित अभ्यास से आप कभी हद तक बालों का गिरना कम कर सकते हैं। साथ ही आपके बाल सुंदर, लंबे और स्वस्थ भी हो जाएंगे।

आपस में रगड़ें नाखून

आज अधिकतर लोग हद से ज्यादा बालों के टूटन, इसके कारण गंजे होने, कम उम्र में ही बालों के सफेद होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे निजात पाने के लिए आप एक सबसे आसान उपाय ट्राई करके देख सकते हैं। बस, आपको अपने दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ना है। आप एक हाथ के नाखूनों को दूसरे हाथ के नाखूनों से रब करें। इस प्रक्रिया को आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। कहीं आ-जा रहे हैं और खाली बैठे हैं, तो नाखूनों को रगड़ें। टीवी देख रहे हैं, तो भी ऐसा कर सकते हैं। अगर आप इस योग को नियमित रूप से कुछ महीने तक लगातार करेंगे, बालों के असमय सफेद होने और लगातार झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Summer Hair Care : गर्मी में बाल रहते हैं अधिक चिपचिपे, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

व्रजासन

vajrasana-for healthy hair वज्रासन करने से बाल नहीं गिरते हैं। © Shutterstock.

योग हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। इससे संपूर्ण सेहत दुरुस्त रहती है। बालों का गिरना कम करने के लिए आप व्रजासन योग का अभ्यास करें। बालों की यह समस्या दूर होने के साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा। सबसे पहले फर्श पर कोई चादर या योग मैट बिछाकर बैठ जाएं। पैरों को मोड़कर घुटनों के बल बैठ जाएं। तलवों को पीछे फैलाकर एक पैर के अंगूठे को दूसरे अंगूठे पर रखें। घुटने पास-पास और एड़ियां अलग हों। इसी दौरान अपने नितंबों को तलवों के बीच रखें और आपकी एड़ियां कूल्हों की तरफ रखें। अंत में इस अवस्था में बैठते समय हथेलियों को घुटनों पर रखें। आप जितनी देर तक वज्रासन कर सकते हैं, इसका अभ्यास करें। खाना खाने के बाद खास तौर पर कम से कम पांच मिनट तक यह आसन करें।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन करने से बालों की त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है। मानसिक और शारीरिक थकान दूर होती है। पाचन तंत्र ठीक होता है। रजोनिवृत्ति (Menopause) की समस्याओं में भी लाभ होता है। फर्श पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब दोनों घुटनों और एड़ी व पंजों को मिलाकर रखें। सांस अंदर खींचते हुए धीरे-धीरे शरीर को पीछे की तरफ झुकाएं और दोनों हाथों से दोनों एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें।

इस स्थिति में ठोड़ी ऊपर की ओर करके रखें व गर्दन को सीधा रखें। दोनों हाथों को भी बिल्कुल सीधा रखें। सामान्य रूप से सांस लेते हुए इस स्थिति में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक रहें। फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। बालों की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के अलावा थकान और चिंता दूर होती है। यह रजोनिवृत्ति के लक्षणों से आराम दिलाता है। पाचन में भी सुधार लाता है।

World Coconut Day : जानें, नारियल तेल किस तरह बालों के लिए है लाभकारी