
Also Read
नारियल तेल किस तरह बालों के लिए होता है हेल्दी, जानें। © Shutterstock
हर कोई स्वस्थ और मजबूत बाल पाना चाहता है। हालांकि, आज बढ़ते प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर भोजन के कारण बाल (World Coconut Day 2019) काफी झड़ते हैं। डैंड्रफ से लोग परेशान रहते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए लोग कई ऑयल का यूज करते हैं, लेकिन आज भी नारियल तेल से बेहतर कोई और तेल नहीं है बालों की देखरेख और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए। यदि आप स्वस्थ और मजबूत बाल चाहते हैं, तो नारियल का तेल आपके लिए फायदेमंद (World Coconut Day 2019) साबित हो सकता है। इस तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण, लॉरिक एसिड और मीडियम-चेन फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत करते हैं, स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं और बालों के विकास (Coconut oil for hair) में मदद करते हैं।
नारियल तेल बालों को कंडीशनिंग करता है। यह तेल सबसे अच्छे कंडीशनर के रूप में काम करता है क्योंकि यह केमिकल्स से मुक्त होता है। नारियल का तेल सभी प्रकार के बालों पर काम करता है। इसके अलावा, यह कॉम्बिंग और ब्रशिंग से होने वाले क्षति को भी रोकता है। बेहतर परिणामों के लिए, इसे आप अपने बालों पर रातभर लगाकर छोड़ दें।
नारियल तेल बालों के विकास में वृद्धि करता है और बालों को पतला करने की समस्या को कम कर देता है। लॉरिक एसिड बालों के शाफ्ट में प्रवेश करता है और बालों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।
यह डैंड्रफ के लिए सबसे अच्छा समाधान है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड होता है, जिसमें मजबूत एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। नारियल तेल के ये गुण डैंड्रफ को कम करने के लिए प्रभावी होते हैं। इसके अलावा, यह स्कैल्प से वायरस और बैक्टीरिया भी कम कर देते हैं।
नारियल तेल भी जूएं को रोकने के लिए फायदेमंद होता है। नारियल तेल का उपयोग अधिक फायदेमंद होता है, आमतौर पर जूएं के इलाज के लिए नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता है।