सर्दी के मौसम में बालों को शैंपू करते वक्त न करें ये 5 गलतियां

सर्दी के मौसम में बालों को शैंपू करते वक्त अगर आप भी करती हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : December 29, 2018 1:58 PM IST

आज के समय में सभी महिलायें जागरूक हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट से लेकर कॉस्मेटिक्स तक सभी चीजों का ध्यान रखती हैं। इसी प्रकार से आज की स्त्रियां अपने बालों की देखभाल अच्छे से रखती हैं। बाल किसी भी स्त्री की खूबसूरती का परिचायक होते हैं। वे जितने खूबसूरत होंगे स्त्री भी उतनी ही खूबसूरत लगेगी। ये भी पढ़ेंः बालों को डिटॉक्स किया क्या, क्यो जरूरी है बालों को डिटॉक्स करना ?

बालों की देखभाल के लिए लोग काफी कुछ ट्राई करते हैं। बालों को सही पोषण देने के लिए सही तेल से लेकर शैंपू तक सभी कुछ इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन देखने में आता है बालों को शैंपू करते समय कुछ महिलाएं इस प्रकार की गलतियां कर देती हैं जो उनके बालों के लिए हानिकारक बन जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रेहें हैं। आइये जानते हैं बालों को शैंपू करते समय की जाने वाली गलतियों के बारे में।

सर्दी के मौसम में बालों में बढ़ रही है रूसी, आज से ही अपनाएं ये उपाय।

ठंडा पानी यूज करें या गर्म

आपको बता दें कि बालों को धोने के लिए आप ठन्डे या हल्के गुनगुने दोनों प्रकार के पानी का यूज कर सकती है। यदि आप हल्के गुनगुने पानी का यूज करती हैं तो आपके बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं तथा इससे कंडीशनर और शैंपू अपना काम सही से कर पाते हैं। इसी प्रकार ठंडे पानी से बालों को शैंपू करने पर आपके बालों के क्यूटिकल्स बंद हो जाते हैं तथा आवश्यक पोषण को लॉक कर देते हैं। इस प्रकार से आपके बालों को पूरा पोषण मिलता है तथा वे पहले से कहीं ज्यादा चमकदार दिखाई पड़ते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपने बालों को आप कभी ज्यादा गर्म पानी से न धोएं।

ज्यादा शैंपू न करें

बालों की देखभाल के लिए आप शैंपू तथा कंडीशनर का ज्यादा यूज न करें। अपने बालों के अनुरूप ही इन चीजों का यूज करें। शैंपू को आप बालों की स्कैल्प पर लगाएं तथा कंडीशनर को आप बालों की लंबाई के अनुरूप ही लगाएं। ऐसा करने पर आपके बालों का रूखापन तथा दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है।

प्यार से करें बालों को वॉश

अक्सर महिलाएं अपने बालों को काफी जोर जबरदस्ती से रगड़ कर धोती हैं। ऐसा नहीं करना चाहियें। बालों को हमेशा आप प्यार के साथ वॉश करें। बालों को धोते समय आप अपने हाथों को राउंड शेप में न घुमाएं। ऐसा करने पर आपके बाल और भी ज्यादा उलझते हैं।

जल्दी न बदलें अपना शैंपू

अक्सर महिलायें बहुत जल्दी अपने शैंपू को बदल लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके बालों को हानि पंहुचा सकता है। आप किसी भी शैंपू का चुनाव करते समय अपने बालों की प्रकति का ध्यान रखें। शैंपू करने के बाद कंडीशनर का यूज करने से आपके बाल पहले से ज्यादा चमकदार तथा सिल्की बन जाते हैं।

अतः शैंपू के बाद आप कंडीशनर का यूज जरूर करें। आप कंडीशनर का यूज कभी कभी बिना शैंपू के भी कर सकती है। बालों की देखभाल के इन टिप्स को यदि आप सिर को धोते समय यूज करेंगी तो आपके बाल पहले से ज्यादा खूबसूरत तथा चमकदार बन जाएंगे।

प्रेगनेंसी में कौन सी ब्रा और अंडरवेल पहननी चाहिए ?

सर्दी के मौसम में ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल।

फिटनेस और वजन घटाने के लिए 2018 में इन पांच एक्सरसाइज का रहा ट्रेंड।

सर्दी के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर पर कैसे रखें काबू ?

सारकॉइडोसिस बीमारी के इलाज में नॉवेल थेरपी हो सकती है कारगर।

वापस पाना चाहती हैं खोया हुआ निखार, आज से ही आजमाएं ये 5आयुर्वेदिक उपाय।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source