सर्दियों में बालों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखने के बेस्ट और ईजी टिप्स

सर्दियों में बालों को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो अपनाएं ये चार बेस्ट टिप्स।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 10, 2019 11:53 AM IST

सर्दियों के मौसम में भी बालों की समस्या काफी बढ़ जाती है। यदि आपके बाल भी सर्दी में काफी रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं, तो ठंड के सीजन में अपने बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जानें, किस तरह से आप सर्दी के मौसम में अपने बालों की प्रॉपर केयर (winter hair care tips) कर सकती हैं।

बालों को अधिक धोने से बचें 

सर्दियों के दिनों में बहुत अधिक बालों को धोने से (winter hair care tips) बचें। अधिक शैम्पू अप्लाई करने से बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं। बाल ड्राई नजर आते हैं और इनके टूटने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

बहुत ना हो पानी गर्म 

सर्दी के दिनों में नहाने या बालों को साफ करने के लिए बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। अधिक गर्म पानी बालों की नमी चुरा लेते हैं। इससे आपके बाल डल, ड्राई नजर आते हैं। गर्म पानी से बालों को धोने से बाल टूटते भी अधिक हैं। बेहतर होगा कि अपने बालों को गुनगुने पानी से साफ करें। फिर एक बार ठंडे पानी से बालों को धोएं। इससे बाल रूखे होने की बजाय मुलायम और मजबूत बने रहेंगे।

कंडीशनर का सही इस्तेमाल 

बेहतर कंडीशनर के इस्तेमाल से बालों की नमी बनी रहती है। इससे आप बालोंको साफ तो रख ही सकती हैं, बालों को पोषण भी मिलता है। बाल मोटे हैं, तो कंडीशनर लगाने के बाद उसे पूरी तरह से न धोएं। बाल पतले हैं, तो कम कंडीशनर का यूज करें।

बालों की स्टाइलिंग सोच-समझकर  

कुछ लोगों के बाल बारिश में तो कुछ के ठंड में अधिक टूटते हैं। आपके बाल सर्दियों में अधिक टूटते-झड़ते हैं, तो बालों की स्टाइलिंग करते समय भी सावधान रहें। बालों को स्ट्रेट रखने वाले शैम्पू का प्रयोग करें अधिक स्टाइलिंग के चक्कर में भी बाल टूटने लगते हैं। बालों को स्ट्रेट रखने वाले शैम्पू बालों के चारो तरफ एक ऐसी परत बना देते हैं, जो बालों को स्टाइल करते समय वो खराब नहीं होते हैं। सर्दी हो या गर्मी, बालों को कभी भी अधिक टाइट नहीं बांधना चाहिए।

पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

Winter Hair Care : काले, घने, मजबूत बालों के लिए कुछ और नहीं, ट्राई करें ये स्पेशल तेल

Fruit Hair Pack : बालों के लिए फ्रूट हेयर पैक्स, जो बालों को देंगे शाइन और मजबूती

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source