
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 18, 2019 12:29 PM IST
बालों को घना लुक देने के टिप्स। © Shutterstock.
आजकल हर कोई बालों के गिरने की समस्या से परेशान है। पतले बालों से आप कोई हेयर स्टाइल भी नहीं बना पाती होंगी। बालों को घना करने के लिए आप कई उपचार भी आजमाती होंगी, पर फिर भी बाल पतले ही नजर आते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसान से उपायों को ट्राई करके देखें, आपके बाल पतले होते हुए भी घने नजर (Ways to make hair thicker in hindi) आएंगे। जानें, बालों को घना बनाने के इन तरीकों के बारे में...
बालों को घना बनाने के लिए (Ways to make hair thicker in hindi) बिना किसी हेयर टूल के यूज के ही आप इन्हें घना दिखा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बालों को दो भागों में बांटना होगा। बालों को आपोजिट दिशा में लानें से बाल घने दिखते हैं।
Hair Care Tips : बालों में लगाती हैं मेहंदी, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अपने बालों को दो भागों में बांट लें। अब इन्हें रोलर्स की सहायता से रोल कर लें। 20 मिनट के लिए छोड़ दें। रोलर्स को जब हटाएंगी और बालों में कंघी करेंगी, तो बालों में वॉल्युम आ जाएगा।
ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल से भी बाल घने नजर आते हैं। यह शैम्पू स्प्रे के रूप में होता है। बालों की जड़ों पर स्प्रे करके ड्राई ब्लो करें। बहुत अधिक यूज करने से बचें, क्योंकि यह बालों को रूखा बना सकते हैं।
Hair Care Tips : बालों को देनी है लंबी उम्र, तो जरूर फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स
गीले बालों को जब सुखाएं तो सिर को नीचे रखें। फिर बालों की जड़ों से लेकर ऊपर की ओर तक ब्लो ड्राई करें। यह काफी आसान टिप्स है पतले बालों को घना लुक देने के लिए।
जब भी रात में सोएं तो बालों में जूड़ा बना लें। इससे बाल टूटेंगे नहीं। रात में यदि आप शावर लेती हैं, तो बालों को हल्का-हल्का गीला कर लें। अब बालों में ढीला बन बनाएं। सोने से पहले इस तरीके को आजमाएं। सुबह के समय जूड़े को खोल दें। बालों के खुलते ही आपके बाल लहराते हुए घने दिखेंगे।
आप अक्सर पहले शैम्पू करती होंगी फिर कंडीशनर का यूज करती होंगी। लेकिन बालों को मोटा दिखाना है, तो बालों के धोने की प्रक्रिया को थोड़ा उल्टा कर लें। पहले बालों में कंडीशनर लगाएं और बाद में शैम्पू। इससे बालों में वॉल्युम आएगा और बाल चमकदार भी बनेंगे।
बेबी पाउडर का उपयोग बालों में ड्राई शैंपू की तरह करें। बेबी पाउडर को लेकर बालों की जड़ो में थोड़ा सा लगाएं। अब इसे सिर की त्वचा पर ब्रश की मदद से फैलाएं, ताकि ये बालों में मौजूद तेल को सोख ले। इससे बालों का घनत्व बढ़ जाएगा।