
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 22, 2019 2:41 PM IST
Prevention is the only way to realize your dream of healthy long-hair. © Shutterstock.
क्या आपके बाल नीचे से दो मुंहे (Split Ends cure) हो गए हैं? यदि हां, तो इनका इलाज करना बेहद जरूरी है। दो मुहे बालों के कारण आपके बाल कमजोर होने लगते हैं, उनका बढ़ना रुक जाता है। इससे सारे बाल रूखे हो सकते हैं। ऐसे में जितनी जल्दी हो अपने दो मुंहे बालों को कटवा लें। दो मुंहे बालों की समस्या से बचने का सबसे आसान उपाय है, इन्हें प्रत्येक महीने कटवाते रहना। ऐसा करने से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है। जानें, किन कारणों से दो मुंहे बालों को काटना जरूरी (Why Need To Trim Split Ends) होता है।
दो मुंहे बाल (Split Ends cure) होंगे तो आपके नीचे के बाल रूखे, कमजोर और बेजान (Importance Of Trimming Split Ends) दिखेंगे, ऐसे में इनका इलाज करना बेहद जरूरी हो जाता है। इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। बेहतर होगा कि नीचे के बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाती रहें।
दो मुंहे बाल होने से बालों की चमक भी कम होने (Ways to Treat Split Ends) लगती है। इस वजह से बाल और भी ज्यादा रूखे दिखते हैं। बालों की चमक बरकरार रखने के लिए बेहतर होगा कि इन्हें आप कटवाती रहें।
Long Hair : बालों को 1 महीने में करना है लंबा, तो काम आएंगे ये आसान उपाय
दो मुंहे बालों (Splits ends) होने के कारण बालों का प्राकृतिक रंग भी कम होने लगता है। यदि आपके बाल काले हैं, तो नीचे के बालों का रंग भूरा हो सकता है। इससे बाल भद्दे नजर आते हैं। बेहतर होगा कि नीचे से दो मुंहे बालों को काट लें।
बालों का दो मुंहा होना, इसके विकास पर भी काफी असर डालता है। समय-समय पर दो मुंहे बालों को कटवाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है।
दोमुंहे, सफेद बाल और रूसी से छुटकारा दिलाएंगे ये होम रेमेडीज