बालों की ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ाता है ये नेचुरल हेयर मास्क, ऐसे बनाएं घर पर

आजकल नए बाल उगाने के नाम पर मार्किट में कई तरह कैमिकलयुक्त तेल, दवाएं और क्रीम मिलती हैं। जिनके इस्तेमाल से बाल सही होने के बजाय और भी खराब खराब और पतले हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बालों को मजबूत करने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे नेचुरल हेयर मास्क बता रहे हैं जो वाकई असर करते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 30, 2020 9:45 AM IST

चाहे महिला हो या पुरुष हेल्दी, लंबे और घने बाल हर किसी की पर्सनेलिटी में चार चांद लगाते हैं। लेकिन प्रदूषण भरे माहौल, काम व निजी जिंंदगी के तनाव के चलते आजकल बालों के झड़ने यानि कि हेयर फॉल की समस्या काफी बढ़ रही है। हर दूसरा बालों के झड़ने, डेंड्रफ और दो मुंहे बालों से परेशान है। जिसके चलते पर्सनेलिटी तो खराब होती ही है साथ ही बहुत सारे लोग कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस करते हैं। वैसे तो आजकल नए बाल उगाने के नाम पर मार्किट में कई तरह कैमिकलयुक्त तेल, दवाएं और क्रीम मिलती हैं। जिनके इस्तेमाल से बाल सही होने के बजाय और भी खराब खराब और पतले हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बालों को मजबूत करने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे नेचुरल हेयर मास्क बता रहे हैं जो वाकई असर करते हैं।

Also read : बालों की देखभाल के लिए नये साल के बेस्ट हेयर केयर टिप्स

haircare

पालक का हेयर मास्क

पालक में आयरन समेत कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। पालक के सेवन से कई बीमारियां तो दूर होती ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक का हेयर मास्क बनाकर आप अपने झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाकर घने और मजबूत बाल पा सकते हैं। दरअसल पालक में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं जो बालों की जड़ को मजबूत बनाते हैं। जब बालों की जड़े मजबूत हो जाती हैं तो बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। आपको बता दें कि पालक में विटामिन A, C, K, B2, B6 और E होते हैं जो सभी बालों को बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा पालक में मैंगनीज, जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, ये सभी तत्व स्कैल्प में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाते हैं जिससे नए बाल बहुत तेजी से आते हैं।

इन सामग्रियों की होगी जरूरत

करीब 2 से ढाई कप पालक की पत्तियां

2 बड़ा चम्मच ऑलिव/ कोकोनट या कैस्टर ऑयल

1 बड़ा चम्मच शहद

Also read : हेयर फॉल से राहत के लिए सर्दियों में आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

हेयर पैक बनाने का तरीका

सबसे पहले जो आपके पास 2 से ढ़ाई कप पालक है उन्हें धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। अब इन पत्तियों को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक कटोरी में रखें और इसमें ऑलिव/ कोकोनट या कैस्टर में से किसी भी तेल की 2 चम्मच और 1 शहद मिलाएं। अब इन सब चीजों को फिर से ब्लैंड कर एक अच्छा और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब हल्के हाथों से इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और फिर 30-40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बाद में साफ पानी से बाल लें। ध्यान रहें इस वक्त आपको तुरंत शैम्पु नहीं करना है। बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए हफ्ते में 2 बार आप इस हेयर मास्क को लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source