
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 5, 2020 11:44 PM IST
Oils for Hair Problem: बालों की समस्या दूर करने के लिए कौन से तेलों का इस्तेमाल करें।
Oils for Hair Problem: बाल तभी स्वस्थ रहेंगे, जब आप बालों की प्रॉपर देखभाल करेंगे। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, हेयर प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से बाल कमजोर होने लगते हैं। बालों के टूटने-झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इन सभी समस्याओं से आप छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने बालों में तेल अप्लाई करना होगा। बाल में तेल नहीं लगाने से भी बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं। डैंड्रफ, बालों का टूटना-झड़ना, स्कैल्प में खुजली, दो मुंहे बाल आदि कई समस्याएं हैं, जो तेल लगाने से दूर हो सकते हैं। कई तेल ऐसे हैं, जो इन समस्याओं को दूर करके बालों को पोषण देते हैं। जानें, ऐसे ही कुछ तेल के बारे में, जो हेयर प्रॉब्लम (Oils for Hair Problem) से दिला सकते हैं छुटकारा...
आंवले के तेल का बालों में इस्तेमाल नहीं करते, तो जरूर करें। इसमें विटामिन सी, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प की सेहत को दुरुस्त करते हैं। यदि आपके बाल बहुत गिर रहे हैं, तो इस तेल का इस्तेमाल करें। बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
कुछ लोगों को सिर में इचिंग यानी खुजली, रैशेज की समस्या अधिक होती है। इससे बचने के लिए आप तुलसी का तेल लगाएं। इस तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खुजली को दूर करते हैं। इसमें मौजूद कूलिंग इफेक्ट जलन को शांत करता है।
बालों को पोषण देने के लिए वर्षों से नारियल तेल का ही इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अब इसे और गुणकारी बनाने के लिए आप इसमें करी पत्ता का तेल भी मिला सकते हैं। नारियल तेल में करी पत्ते का तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर मालिश करें, इससे मृत त्वचा हटती है। स्कैल्प को पोषण मिलता है। यह बालों को रंग देने वाले तत्व मेलेनिन को रिस्टोर करता है, जो असमय बालों के सफेद होने की समस्या को रोकता है।
सिट्रस ऑयल के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो, पर यह तेल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। अपने इस गुण के कारण यह सिर में होने वाली खुजली, डैंड्रफ, और रूखेपन से राहत प्रदान करते हैं। डैंड्रफ की समस्या को हमेशा के लिए दूर करना है, तो सिट्रस ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
हिबिस्कस ऑयल में विटामिन सी और अमिनो एसिड काफी होता है। ये दोनों ही तत्व बालों को पोषण देते हैं, बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इसे स्कैल्प पर लगाकर थोड़ी देर मालिश करें, इससे स्कैल्प पोषित होता है।