Monsoon Hair care : यूं रखें बारिश के मौसम में अपने बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

बारिश के मौसम में अक्सर बाल गिरने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कुछ खास मानसून हेयर केयर टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करना, ताकि इस मौसम में भी आपके बाल हेल्दी और मजबूत रहें। जानें, कुछ ऐसे ही ईजी मानसून हेयर केयर टिप्स के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 10, 2019 9:42 AM IST

बारिश के मौसम में अधिक उमस होता है, जिससे स्किन के साथ बालों की कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। स्कैल्प पर चिपचिपा सा महसूस होता है और बालों की ठीक तरह से साफ-सफाई ना की जाए, तो बालों का टूटना और झड़ना बढ़ जाता है। ज्यादा देर तक स्कैल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है। नीचे दिए गए कुछ मानसून हेयर केयर टिप्स (Monsoon Hair care tips in hindi) आजमा कर आप अपने बालों को मानसून में भी हेल्दी रख सकती हैं-

मानसून में बालों की देखभाल के लिए टिप्स (Monsoon Hair care tips in hindi)

- अगर आपके बाल बारिश के पानी में अक्सर गीले हो जाते हैं तो आपको उन्हें शैंपू से जरूर धोना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगी तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी। इससे खुजली के साथ अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

- गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं। इससे बाल आसानी से सुलझ भी जाएंगे और टूटेंगे भी नहीं।

-  गीले बालों को पहले सूखने दें, उसके बाद ही बांधें। अगर बालों को पूरी तरह से सुखाए बिना बांधेंगी, तो उनमें बदबू तो आएगी ही, जुएं होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। बालों की क्वालिटी भी खराब होगी।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद हुए बालों को यूं बनाएं फिर से काला

- बाल धोने के बाद कंडि‍शनर जरूर लगाएं, ताकि बाल बेतरतीब न रहें और आसानी से सुलझ सकें। इस मौसम में बालों में रूखापन आ जाता है और बाल अधिक टूटते हैं, जिससे बचने के लिए कंडि‍शनर एक बढ़िया तरीका है।

- हफ्ते में कम से कम एक बार तेल जरूर लगाएं, ताकि बालों को पोषण मिल सके और रूखापन भी दूर हो। इससे बाल बेजान भी नहीं होंगे और उनमें चमक बनी रहेगी।

- अपनी कंघी किसी और के साथ शेयर ना करें। अगर आपके बाल बड़े हैं तो बारिश के मौसम में आप शॉर्ट हेयर रख सकती हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी।

- इन सभी के साथ आप अपने आहार पर भी ध्यान दें। खाने का असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है तो बालों पर भी पड़ेगा, इसलिए अपनी डाइट नियमित रखें। बाहर का कम खाएं और फास्ट फूड को खाने से बचें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें जैसे- अंडा, गाजर, दालें, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source