सफेद बालों को काला करने के लिए हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर

Turmeric For White Hair: बालों को काला करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 13, 2024 10:16 AM IST

White Hair Home Remedy: सफेद बालों की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। एक समय था जब बालों के सफेद होने को बुढ़ापे की निशानी माना जाता था। लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। समय से पहले बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए प्रदूषण, गलत जीवनशैली, पोषक तत्वों की कमी, केमिकल प्रोडक्ट्स और जेनेटिक कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अधिकतर लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए मेहंदी, हेयर डाई और हेयर कलर जैसी चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में, बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो आपके सफेद बालों को जड़ से काला कर सकता है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने का यह खास तरीका क्या है?

हल्दी से करें बालों को काला (Turmeric For White Hair In Hindi)

सफेद बालों को काला करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आयरन, कॉपर और अन्य औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा दिला सकते हैं। यह बालों को नैचुरली काला करने के साथ-साथ और चमकदार भी बना सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आपके बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच आंवला पाउडर लें। अब इन दोनों चीजों को लोहे की कढ़ाई में अच्छी तरह भून लें। इन्हें तब तक रोस्ट करें, जब तक इनका रंग काला ना हो जाए। फिर इसे एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पाउडर में एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अपने बालों पर लगे और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपके बाल नैचुरली काले हो जाएंगे। साथ ही, मुलायम और चमकदार भी नजर आएंगे।

Disclaimer: बालों को काला करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको हल्दी से कोई एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।