नारियल के तेल में मिलाकर लगा लें ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में काले हो जाएंगे सफेद बाल

Home Remedies For White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 2, 2024 4:14 PM IST

White Hair Remedy: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से सफेद बालों की समस्या हो सकती है। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके बाल नैचुरली काले हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल के तेल में मिलाएं कलौंजी के बीज

अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप नारियल तेल और कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, ये दोनों ही चीजें बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। कलौंजी के बीज में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को हटाने के साथ ही सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ में भी मदद कर सकता है। नारियल तेल स्कैल्प को नरिश करता है। साथ ही, बालों को लंबा और काला करने में भी मददगार होता है।

आवश्यक सामग्री

1 कटोरी नारियल तेल

2-3 चम्मच कलौंजी के बीज

विधि

सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल को गर्म कर लें। फिर इसमें  कलौंजी के बीज डालें और इसे 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। जब तेल उबल जाए, तो इसे ठंडा करके छान लें। इसके बाद आप इसे किसी

इस तरह करें इसका प्रयोग

इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर बालों में लगा रहने दें। सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस तेल का प्रयोग करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बाल झड़ने की समस्या भी दूर होगी

सफेद होते बालों को काला करने के लिए नारियल तेल और कलौंजी का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source